गणतंत्र दिवस पर आंशिक रूप से बाधित रहेंगी दिल्ली मेट्रो सेवाएं

By भाषा | Published: January 25, 2021 01:03 AM2021-01-25T01:03:42+5:302021-01-25T01:03:42+5:30

Delhi Metro services will be partially disrupted on Republic Day | गणतंत्र दिवस पर आंशिक रूप से बाधित रहेंगी दिल्ली मेट्रो सेवाएं

गणतंत्र दिवस पर आंशिक रूप से बाधित रहेंगी दिल्ली मेट्रो सेवाएं

नयी दिल्ली, 24 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो की सेवाएं आंशिक रूप से बाधित रहेंगी। राजपथ के आसपास के चार स्टेशन सुबह के समय बंद रहेंगे।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन 26 जनवरी की सुबह बंद रहेंगे।

इसके अलावा इन सभी स्टेशनों पर पार्किंग भी 25 जनवरी सुबह छह बजे से 26 जनवरी दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ''इन स्टेशनों पर 26 जनवरी 2021 को कुछ समय के लिये प्रवेश और निकास बंद रहेगा। केन्द्रीय सचिवालय स्टेशन पर ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पार्किंग सुविधा 25 जनवरी सुबह छह बजे से 26 जनवरी दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi Metro services will be partially disrupted on Republic Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे