लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले ध्यान दें, दो अक्टूबर को इस लाइन पर सेवा रहेंगी बाधित, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2022 22:18 IST

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्लू लाइन पर यमुना बैंक और अक्षरधाम सेक्टर यानी लाइन-3/4 (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) के बीच पटरी पर मरम्मत के निर्धारित काम के कारण दो अक्टूबर 2022 (रविवार) को दोपहर तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तथा यमुना बैंक स्टेशन से वैशाली की लाइन को जोड़ती है।दोपहर दो बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन से द्वारका या द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं होगी।दो लूप -द्वारका सेक्टर-21 से यमुना बैंक और यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक उपलब्ध होंगी।

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर मरम्मत के काम के कारण दो अक्टूबर को पूर्वार्द्ध के दौरान सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मेट्रो की ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तथा यमुना बैंक स्टेशन से वैशाली की लाइन को जोड़ती है।

 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्लू लाइन पर यमुना बैंक और अक्षरधाम सेक्टर यानी लाइन-3/4 (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) के बीच पटरी पर मरम्मत के निर्धारित काम के कारण दो अक्टूबर 2022 (रविवार) को दोपहर तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।’’

अधिकारियों ने कहा कि दोपहर दो बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन से द्वारका या द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं होगी। बयान में कहा गया है, ‘‘इस दौरान नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका/द्वारका सेक्टर-21 तक ट्रेन सेवाएं दो लूप -द्वारका सेक्टर-21 से यमुना बैंक और यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक उपलब्ध होंगी।’’

उसने कहा कि इस लाइन पर एक छोर से दूसरी ओर जा रहे यात्रियों को इस दौरान यमुना बैंक से ट्रेन बदलनी होगी। डीएमआरसी ने कहा कि इस दौरान रविवार को द्वारका सेक्टर-21 से वैशाली तक ट्रेन सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी। 

टॅग्स :मेट्रोदिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतNamo Bharat: गुरुग्राम जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम, रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़ेगा नोएडा-फरीदाबाद- गुरुग्राम; ये है पूरा प्लान

क्राइम अलर्टतिलक नगरः क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा, आपस में लड़े 3 नाबालिग, 15 वर्षीय किशोर की मौत

भारतक्या है दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर? ₹30,274 करोड़ खर्च, लगभग 82.15 किमी तक फैला

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी