लाइव न्यूज़ :

दिल्‍ली मेट्रो के 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, DMRC ने मरीजों के लिए कही ये बात 

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 5, 2020 11:27 IST

भारत में कोरोना वायरस के दो लाख 26 हजार 770 मामले हो गए हैं और 6,348 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई है। देश में कोविड-19 से 1,09,462 लोग ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 1,359 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राजधानी में संक्रमितों की संख्या 25 हजार के पार हो गई।दिल्ली मेट्रो के फिलहाल सेवा चालू होने को लेकर कोई खबर नहीं आई है।

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी कर्मचारी दिल्ली-एनसीआर में ही रहते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपने 20 कर्मचारियों के कोविड-19 संक्रमित होने के खबर की पुष्टी भी की है। उन्होंने कहा है कि सारे कर्मचारियों का इलाज चल रहा है वह ठीक हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस से 25 हजार लोग संक्रमित हैं और 606 लोगों की मौत हुई है। 

डीएमआरसी ने गुरुवार (4 जून) को एक ट्वीट में बताया, देश के बाकी हिस्सों के साथ, डीएमआरसी भी COVID-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों ने मेट्रो प्रणाली को बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों को वापस करने में अनुकरणीय लचीलापन दिखाया है। सेवाओं की अंतिम बहाली के लिए सभी तत्परता में DMRC। 

कोरोना वायरस संक्रमण के 1,359 नए मामलों के साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 25 हजार के पार

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,359 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों का आंकड़ा 25 हजार के पार चला गया। दिल्ली में अब तक एक ही दिन में सबसे अधिक 1,513 संक्रमण के मामले तीन जून को सामने आए थे।

एक बुलेटिन के मुताबिक, कोविड-19 के मृतकों की संख्या 650 तक पहुंच गई जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 25,004 हो गई। इसके मुताबिक, तीन जून को 44 मौत दर्ज की गईं जबकि दो जून को 17 मरीजों की मौत हुई थी। बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 के 23,645 मामले थे जबकि मृतकों की संख्या 606 थी।

भारत में कोरोना वायरस के ताजा अपेडट 

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9,851 मामले सामने आए हैं और 273 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,26,770 हो गई है, इसमें 1,10,960 सक्रिय मामले, 1,09,462 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 6,348 मौतें शामिल हैं। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)के मुताबिक अब तक कुल 43,86,376 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, इनमें से 1,43,661 सैंपल का टेस्ट पिछले 24 घंटों में किया गया है।  

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रोकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया