लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शराब घोटाला: ईडी ने हैदराबाद के कारोबारी अरुण पिल्लई को किया गिरफ्तार, आज सिसोदिया से प्रवर्तन निदेशालय कर सकती है पूछताछ

By अंजली चौहान | Updated: March 7, 2023 10:52 IST

ईडी ने मामले की चार्जशीट में के कविता को शराब कंपनी में 65 फीसदी हिस्सेदारी रखने का आरोप लगाया था। जांच एजेंसी ने उनसे 11 दिसंबर, 2022 को उनके हैदराबाद स्थित आवास पर पूछताछ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली आबकारी नीति घोटाले में ईडी ने हैदराबाद में कारोबारी को किया गिरफ्तार अरुण पिल्लई नाम के कारोबारी पर घोटाले में आरोपी होने का है मामला अरुण पिल्लई के. कविता के साथ पहले काम कर चुके हैं

हैदराबाद:प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर कथित घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के मुताबिक अरुण पिल्लई दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी हैं और कथित तौर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी के.कविता के साथ काम कर चुके हैं। 

ईडी ने मामले की चार्जशीट में के कविता को शराब कंपनी में 65 फीसदी हिस्सेदारी रखने का आरोप लगाया था। जांच एजेंसी ने उनसे 11 दिसंबर, 2022 को उनके हैदराबाद स्थित आवास पर पूछताछ की थी।

गौरतलब है कि इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस समय सीबीआई की हिरासत में हैं। वह फिलहाल कोर्ट द्वारा सीबीआई की हिरासत में हैं और मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। 

दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री की गिरफ्तारी जांच एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। जांच एजेंसियों का दावा है कि इस घोटाले में दिल्ली की आम आदमी सरकार की भूमिका अहम है और सरकार के कई मंत्री इस घोटाले में शामिल हैं। 

जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2022 में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अरुण पिल्लई के कथित सहयोगी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया था। अभिषेक रॉबिन डिस्ट्रीब्यूशन एलएलपी नाम की एक कंपनी के निदेशक है, जो कि एक कथित शेल कंपनी थी जिसका इस्तेमाल नीति लाभान्वित होने वाली शराब फार्मों से कमीशन लेने के लिए किया जाता था।

अभिषेक कथित तौर पर 'सदर्न लॉबी' के लिए 'कार्टेलाइजेशन' का पक्षकार था और शराब कारोबारियों की लॉबिंग में शामिल था। सूत्रों के मुताबिक, अरुण पिल्लई कमीशन वसूल करता था और इसे फर्म के जरिए भेजता था।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयदिल्लीमनीष सिसोदियाManish Sisodia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया