लाइव न्यूज़ :

शराब नीति मामला: सिसोदिया की न्यायिक हिरासत CBI में 27 अप्रैल और ED मामले में 29 अप्रैल तक बढ़ी

By रुस्तम राणा | Updated: April 17, 2023 15:18 IST

अदालत ने इससे पहले सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में मनीष सिसोदिया की हिरासत एक मई तक बढ़ा दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने इससे पहले सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में सिसोदिया की हिरासत एक मई तक बढ़ा दी थीसिसोदिया पर दिल्ली की नई शराब नीति तैयार करने और लागू करने में अनियमितता करने का आरोपकेंद्रीय जांच ब्यूरो ने 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत ईडी और सीबीआई से जुड़े आदेश में संशोधन किया। जिसके तहत सिसोदिया की न्यायिक हिरासत अब अदालत ने सीबीआई मामले में 27 अप्रैल तक और ईडी मामले में 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है। 

अदालत ने इससे पहले सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में सिसोदिया की हिरासत एक मई तक बढ़ा दी थी। सीबीआई भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है, जबकि ईडी अब रद्द किए जा चुके आबकारी नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की जांच में जुटी है।

सिसोदिया ने आबकारी विभाग का नेतृत्व किया, जिस पर एक नई शराब नीति तैयार करने और लागू करने में अनियमितता करने का आरोप है, जिसके तहत कुछ विक्रेताओं को कथित तौर पर फायदा पहुंचाया गया था। दिल्ली की नई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने की आबकारी नीति कुछ डीलरों का पक्ष लेती है, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी। इस आरोप का आप ने जोरदार खंडन किया था। बाद में नीति को रद्द कर दिया गया।

बाद में उन्हें इसी मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। मामला बाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और उन्हें पहले दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को कहा।

टॅग्स :मनीष सिसोदियासीबीआईप्रवर्तन निदेशालयआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील