लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ‘ब्रेक मानसून’ के एक और चरण में प्रवेश करने की संभावना: आईएमडी

By भाषा | Updated: August 26, 2021 00:35 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर पश्चिम भारत के इसके आस-पास के इलाके ‘ब्रेक मानसून’ के एक और चरण में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसा इस मौसम में तीसरी बार होने जा रहा है क्योंकि मानसून कम दबाव वाला क्षेत्र हिमालय की तलहटी के करीब पहुंच गया है और इसके वहां एक और दिन रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने एक बयान में बताया, ‘‘ मानसून हिमालय की तलहटी के नजदीक है। इसके वहां कल तक यानी 26 अगस्त तक रहने की संभावना है।’’ भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि क्षेत्र में अभी ‘मानसून कमजोर’ है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर मानसून हिमालय की तलहटी के क़रीब स्थानांतरित होता है और वहां लगातार दो से तीन दिन बना रहता है तो हम उसे ‘ ब्रेक मानसून’ (मानसून क्रम टूटने वाला चरण) कहते हैं। यह बुधवार को भी तलहटी में है और इसके एक और दिन वहां रहने की संभावना है।’’ आईएमडी ने कहा कि 27 अगस्त को उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके 29 अगस्त से पश्चिमी मानसून के कम दबाव वाले क्षेत्र को नीचे खींचने की संभावना है, जिससे दिल्ली समेत उत्तरश्चिमी भारत में महीने के अंत में बारिश हो सकती है। शहर में इस महीने में अब तक सामान्य 210.6 मिमी बारिश की तुलना में 214.5 मिमी बारिश हुई। आम तौर पर राजधानी में इस महीने 247.7 मिमी बारिश होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी