लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः उप-राज्यपाल ने दी ईद की मुबारकबाद, सिसोदिया बोले- इसी बहाने मिल लीजिए

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 16, 2018 15:21 IST

उप-राज्यपाल से मिलने की मांग कर रहे अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के अनशन का आज छठवां दिन है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जूनः दिल्ली सरकार और उप-राज्यपाल के बीच तनातनी खत्म नहीं हो रही है। अरविंद केजरीवाल अपने चार मंत्रियों के साथ राजभवन में छह दिन से धरने पर बैठे हैं। आईएएस अधिकारियों की हड़ताल और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर ये उप-राज्यपाल से मिलना चाहते हैं। इस बीच शनिवार को जब उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने सभी दिल्लीवासियों को ईद की मुबारकबाद दी तो उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कटाक्ष करने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा ईद, दिवाली, होली में तो लोग दुश्मन को भी गले लगा लेते हैं। 

उप-राज्यपाल ने लिखा, 'ईद-उल-फ़ितर के पावन अवसर पर सभी दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई। खुशी का यह त्यौहार आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाने के साथ साथ सांप्रदायिक सद्भाव, एकता और शांति के बंधन को मजबूत करता है। ईद सभी के जीवन में  प्रगति, समृद्धि और खुशहाली लाये।'

उप-राज्यपाल के इस ट्वीट के जवाब में मनीष सिसोदिया ने लिखा, 'ईद मुबारक @LtGovDelhi सर! आपके राजभवन में ही बैठे हैं 5 दिन से। ईद मिलने के बहाने ही बुला लीजिए। 4 दिन से अनशन पर हूं। कहते है होली, दिवाली और ईद पर तो दुश्मन को भी गले लगा लेते हैं।'

अरविंद केजरीवाल के अनशन पर देशभर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इसे नौटंकी करार दिया है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा फिलहाल संभव नहीं है। केजरीवाल नौटंकी कर रहे हैं।

दूसरी तरफ शुत्रुघ्न सिन्हा समेत कई नेताओं और लोगों ने दिल्ली के पूर्ण राज्य की मांग का समर्थन किया है। साथ ही जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री से ना मिलने के लिए उप-राज्यपाल की आलोचना भी की है। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा, जावेद जाफरी, एमके वेणु और रामचंद्र गुहा जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'