लाइव न्यूज़ :

Delhi Ki Taja Khabar: दिल्ली हिंसा के आरोपी कपिल मिश्रा को नहीं मिलेगा वाई प्लस सुरक्षा, पुलिस अधिकारी ने ये कहा

By अनुराग आनंद | Updated: March 3, 2020 14:26 IST

कुछ मीडिया ने कपिल मिश्रा के अलावा सीलमपुर से बीजेपी के प्रत्याशी रहे कौशल मिश्रा को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने का दावा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के अधिकारी द्वारा बयान दिए जाने का बाद कपिल मिश्रा को सुरक्षा दिए जाने का दावा गलत साबित हुआ है। कपिल मिश्रा पर दिल्ली में हुई हिंसा को भड़काने का भी आरोप है।

दिल्ली पुलिस ने शहर में हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेता कपिल मिश्रा को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला गलत है। इसके साथ ही सीलमपुर से बीजेपी प्रत्याशी रहे कौशल मिश्रा को भी पुलिस ने वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला भी गलत है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने इस सूचना को झूठा बताते हुए कहा कि मुझे इस तरह की कोई सूचना नहीं है।

कुछ मुख्यधारा की मीडिया ने दावा किया था कि कपिल के अलावा सीलमपुर से बीजेपी के प्रत्याशी रहे कौशल मिश्रा को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा दिया गया है। लेकिन, दिल्ली पुलिस के अधिकारी द्वारा बयान दिए जाने का बाद ये दावा गलत साबित हुआ है। 

Alok Kumar, Joint Commissioner of Police on reports that BJP leader Kapil Mishra has been given 'Y' Category security cover: No security has been provided to BJP leader Kapil Mishra. pic.twitter.com/L6EnZj6mkJ— ANI (@ANI) March 3, 2020

बता दें कि कपिल मिश्रा पर दिल्ली में हुई हिंसा को भड़काने का भी आरोप है। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगों की सुनवाई करते हुए कहा था कि वह दिल्ली में 1984 जैसे हालात नहीं बनने देंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कपिल मिश्रा के भड़काऊ भाषण को दिल्ली हाई कोर्ट में भी लाइव चलाकर सुनने के बाद कोर्ट ने पुलिस को कार्रवाई की बात कही थी। 

इसके अलावा, नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के पक्ष में समर्थन में उतरे मॉडल टाउन से बीजेपी प्रत्याशी रहे कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने भड़काऊ बयान देने के लिए कपिल मिश्रा पर मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्णय लेने को कहा था। लेकिन, बाद में 4 हफ्ताह के लिए इस मामले में सुनवाई को कोर्ट ने टाल दिया। ऐसे में कपिल मिश्रा पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। 

कपिल मिश्रा ने कहा दिल्ली हिंसा की वजह से होली नहीं मनाएंगे-

उत्तरपूर्व दिल्ली में हुई हिंसा के एक हफ्ते बाद स्थिति शांत पर तनावपूर्ण बनी हुई दिखाई दे रही है। इन इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा पर हिंसा भड़काने के आरोप लगे और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की लगातार मांग की जा रही है। इस बीच कपिल मिश्रा ने कहा है कि वह दंगा पीड़ितों के परिवार से मिलेंगे और इस बार होली नहीं मनाएंगे। 

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, 'मैं दंगा पीड़ित परिवारों से मिल रहा हूं, हिंसा भयानक और कई दिनों की तैयारी से हुई दिखती है, साफ दिखता हैं पेट्रोल बम, एसिड, पत्थर, हथियार हफ्तों से इकट्ठे रखे थे, सुनियोजित हत्याएं हुई और संपत्तियां जलाई गईं, मैं इस बार होली नहीं मनाऊंगा, राहत और सहायता के काम में लगा रहूँगा।' 

 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीकपिल मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया