लाइव न्यूज़ :

रमजान में दिल्ली जल बोर्ड ने मुस्लिम कर्मचारियों को पहले दी शॉर्ट लीव, फिर लिया फैसला वापस

By रुस्तम राणा | Updated: April 5, 2022 18:49 IST

इस संबंध में दिल्ली जलबोर्ड ने मंगलवार को अपना सर्कुलर जारी किया है, जिसमें यह कहा गया है कि रमजान के लिए मुस्लिम कर्मचारिओं को दी जाने वाली शॉर्ट लीव के निर्णय को तत्काल रूप से वापस लिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के दिनों में शॉर्ट लीव देने का पहले लिया फैसलादिल्ली जल बोर्ड ने शर्त के साथ शॉर्ट लीव देने का लिया था फैसला

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रमजान के मौके पर दिल्ली जल बोर्ड ने अपने सभी मुस्लिम कर्मचारियों को पहले शॉर्ट लीव (ड्यूटी के दौरान दो घंटे की छुट्टी) देने का फैसला किया और फिर इस फैसले को वापस भी ले लिया। इस संबंध में दिल्ली जलबोर्ड ने मंगलवार को अपना सर्कुलर जारी किया है, जिसमें यह कहा गया है कि रमजान के लिए मुस्लिम कर्मचारिओं को दी जाने वाली शॉर्ट लीव के निर्णय को तत्काल रूप से वापस लिया जाता है।

मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के दिनों में शॉर्ट लीव देने का पहले लिया फैसला

दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड ने अपने मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के दौरान शॉर्ट लीव देने का पहले फैसला किया। इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से 4 अप्रैल 2022 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया। दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से कहा गया कि रमजान के दौरान हर दिन ये शॉर्ट लीव करीब दो घंटे तक की हो सकती है।

पूरे रमजान भर मुस्लिम कर्मचारियों को शॉर्ट लीव देने का था फैसला

इस सर्कुलर में कहा गया था कि रमजान शुरू होने का साथ इसके खत्म होने तक यानि 2 मई के बीच या जिस दिन ईद-उल-फितर मनाया जाएगा उस दिन तक मुस्लिम कर्मचारियों को 2 घंटे की शॉर्ट लीव दी जा सकती है।

शर्त के साथ शॉर्ट लीव देने का था फैसला

दिल्ली जल बोर्ड के जारी सर्कुलर में  यह भी कहा गया था कि ऑफिस का काम बाधित न हो इसलिए बाकी समय में उन्हें अपना काम पूरा करना होगा यानी 2 घंटे की शॉर्ट लीव से पहले मुस्लिम कर्मचारियों को अपना काम पूरा करना होगा, उसके बाद ही उन्हें छुट्टी मिल सकेगी।

टॅग्स :Delhi Jal BoardRamadan
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

कारोबारबोझ से राहत की ओर: IFC पर बड़ी राहत, 25% भुगतान पर NOC?, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह का बड़ा फैसला

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

भारतदिल्लीवाले ध्यान दें! आज इन इलाकों में वॉटर सप्लाई बंद, 2 दिनों तक नहीं आएगा पानी; चेक करें लिस्ट

पूजा पाठRamadan 2026: मक्का-मदीना में 'ऐतिकाफ़' लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप