लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर पर बवाल के बीच जब मंदिर के पास खुद अतिक्रमण हटाने लगे लोग, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2022 13:48 IST

दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर विवाद मचा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक भी लगा दी है। इस बीच एक वीडियो आया है जिसमें कुछ लोग खुद मंदिर के पास का अतिक्रमण हटाते नजर आ रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीपपुरी में पिछले हफ्ते सांप्रदायिक हिंसा के बाद बुधवार को अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई पर जमकर विवाद हुआ। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और इस पर रोक लगा दी गई। कोर्ट ने गुरुवार भी मामले पर सुनवाई की और अगले दो हफ्ते के लिए जहांगीरपुरी में किसी भी अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्रवाई पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने को कहा। 

इन सबके बीच बुधवार शाम को कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिसमें एक मंदिर के पास श्रद्धालु खुद अतिक्रमण हटाते नजर आए। स्थानीय निवासी और मंदिर प्रशासन के लोगों ने सड़क किनारे मंदिर के हिस्से से बाहर लगी जालियों को हटाने का काम शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि वे स्वेच्छा से अतिरिक्त निर्माण को हटाना चाहते हैं ताकि कोई उन पर उंगली न उठाए।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में इमारतों को ध्वस्त करने के मुद्दे पर अगले आदेश तक यथास्थिति कायम रखने के गुरुवार को निर्देश दिए। जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस बीआर गवई ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर केंद्र सरकार और अन्य को नोटिस जारी किए। 

याचिका में दावा किया गया है कि दंगों के मुस्लिम आरोपियों की इमारतों को तोड़ा जा रहा है। अदालत ने कहा, 'अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखी जाए…. मामले को दो हफ्ते के बाद सूचीबद्ध किया जाए और तब तक दलीलों को पूरा किया जाए।' शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि वह बुधवार को की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई का गंभीर संज्ञान लेगी जो उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के महापौर को उसके आदेश से अवगत कराए जाने के बाद भी जारी रही थी। 

बता दें कि उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भाजपा शासित (एनडीएमसी) ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बुधवार को इलाके में एक मस्जिद के पास कई पक्के और अस्थायी ढांचों को बुलडोजर से तोड़ दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने विध्वंस कार्रवाई के खिलाफ जमीयत की याचिका का संज्ञान लेने के बाद अभियान को रोकने के लिए बुधवार को दो बार हस्तक्षेप किया था।

टॅग्स :दिल्ली समाचारजहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसासुप्रीम कोर्टवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना