लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के जहांगीरपुरी में फिर चले पत्थर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, गाड़ियों में भी तोड़फोड़, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: June 8, 2022 10:55 IST

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में मंगलवार रात कुछ युवकों द्वारा पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Open in App

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली का जहांगीरपुर इलाका एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यहां एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इलाके में मंगलवार रात ये पत्थरबाजी हुई जिसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। वीडियो फुटेज में कुछ लोग पत्थर बरसाते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार घटना जे ब्लॉक में पीएस महेंद्र पार्क के पास की है।

डीसीपी नार्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी के अनुसार रात करीब 11 बजे पुलिस को पथराव की जानकारी मिली थी। मामले में जहांगीरपुरी के रहने वाले दो आरोपियों विशाल और वीरू को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस ने कहा- घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं

पुलिस के मुताबिक जहांगीरपुरी की ताजा घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं है क्योंकि दोनों पक्ष के आरोपी एक ही समुदाय से हैं। पुलिस के मुताबिक पत्थरबाजी की घटना से दो दिन पहले एक झगड़ा हुआ था। इसके बाद जहीर नाम का एक युवक और उसके दोस्त मंगलवार रात दो लड़कों की तलाश में आए थे। इन्होंने शराब पी रखी थी और नशे में इन्होंने पत्थरबाजी की। इससे तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

गौरतलब है कि इसी साल जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इसमें आठ पुलिसकर्मियों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए थे। इसके बाद पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। सांप्रदायिक हिंसा के बाद इसी इलाके में अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी हुई थी।

टॅग्स :दिल्ली समाचारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?