लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : फिल्मी स्टाइल में बैंक लूटने आए थे दो व्यक्ति, सिक्योरिटी गार्ड ने धर दबोचा

By भाषा | Updated: July 8, 2019 02:15 IST

पुलिस ने बताया कि कपड़े के कारोबार में बड़ा नुकसान होने के बाद आरोपी ने हॉलीवुड फिल्म ‘बेबी ड्राइवर’ से प्रभावित होकर बैंक लूटने की साजिश रची।

Open in App

हॉलीवुड फिल्म ‘बेबी ड्राइवर’ से प्रभावित दो व्यक्तियों ने दिल्ली के शाहदरा के कृष्ण नगर इलाके में कथित रूप से हवा में गोली चलाकर बैंक कर्मियों को भयभीत कर बैंक लूटने की कोशिश की। हालांकि आरोपियों को दबोच लिया गया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पहचान प्रभजोत सिंह (25) और सुखदेव सिंह (19) के तौर पर हुई है। वहीं अपराध के लिए पिस्तौल लाने वाला इंद्रजीत फरार है। पुलिस ने बताया कि कपड़े के कारोबार में बड़ा नुकसान होने के बाद प्रभजोत सिंह ने हॉलीवुड फिल्म ‘बेबी ड्राइवर’ से प्रभावित होकर बैंक लूटने की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक, दो जुलाई को दोपहर करीब सवा तीन बजे दो व्यक्तिों ने कोटक महिंद्रा बैंक में लूटपाट की कोशिश की। बहरहाल, सुरक्षा गार्ड ने लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया। गार्ड और उनके बीच लड़ाई हुई।

पुलिस ने बताया कि बैंक के अंदर और बाहर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घटना से एक हफ्ते पहले बैंक और एक मार्ग की रेकी की थी। उन्होंने दोपहर के भोज के बाद बैंक में लूट की योजना बनाई क्योंकि उस समय नकदी लायी जा रही थी।

टॅग्स :दिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttam Nagar: तरुण मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को पकड़ा

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया