लाइव न्यूज़ :

Delhi IAS Transfer: दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ सहित 40 अफसर का ट्रांसफर, नए एलजी विनय कुमार सक्सेना ने किया फेरबदल, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2022 21:09 IST

Delhi IAS Transfer: 1993 बैच के आईएएस अफसर खिल्ली राम मीणा को प्रधान सचिव (राजस्व) और संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। संजीव खिरवार की जगह लेंगे जिनका पिछले हफ्ते लद्दाख तबादला कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकई जिलाधिकारियों (डीएम) का भी तबादला कर दिया गया है। मोनिका प्रियदर्शिनी को दक्षिण जिले में स्थानांतरित किया गया है।संतोष कुमार राय को नई दिल्ली जिले का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

Delhi IAS Transfer: दिल्ली में नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के कार्यकाल संभालने के बाद सोमवार को 40 नौकशाहों को इधर से उधर किया गया। सेवा विभाग ने स्थानांतरण आदेश जारी किया जो दिल्ली के उपराज्यपाल के तहत आता है।

1993 बैच के आईएएस अफसर खिल्ली राम मीणा को प्रधान सचिव (राजस्व) और संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह संजीव खिरवार की जगह लेंगे जिनका पिछले हफ्ते लद्दाख तबादला कर दिया गया था। मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया था कि खिरवार ने पद का दुरुपयोग किया है जिसके बाद उनका तबादला कर दिया गया।

इससे पूर्व मीणा सतर्कता विभाग में प्रधान सचिव एवं निदेशक के पद पर कार्यरत थे। कई जिलाधिकारियों (डीएम) का भी तबादला कर दिया गया है। नई दिल्ली जिले की डीएम और 2014 बैच की आईएएस अधिकारी मोनिका प्रियदर्शिनी को दक्षिण जिले में स्थानांतरित किया गया है।

संतोष कुमार राय को नई दिल्ली जिले का नया डीएम नियुक्त किया गया है। डीएम (दक्षिण) सोनालिका जिवानी को शहरी विकास विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। फिलहाल डीएम (दक्षिण पूर्व) के पद पर तैनात विश्वेंद्र को समाज कल्याण विभाग में विशेष निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सोनिका सिंह को डीएम (मध्य) पद पर तैनात किया गया है। वह डीएम (पूर्व) थीं और डीएम (मध्य) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। डीएम (दक्षिण पश्चिम) के पद पर तैनात विक्रम सिंह मलिक को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) में सचिव पद पर स्थानांतरित किया गया है।

2013 बैच के आईएएस अधिकारी हेमंत कुमार डीएम (दक्षिण पश्चिम) का पदभार ग्रहण करेंगे। एनडीएमसी की सचिव ईशा खोसला को डीएम (दक्षिण पूर्व) नियुक्त किया गया है, जबकि अनिल बांका को डीएम (पूर्व) के पद पर तैनाती दी गई है। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी तारिक थॉमस को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

उदित प्रकाश राय से दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव पद पर उनकी तैनाती बरकरार रखी गई है। वह इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) के अध्यक्ष पी कृष्णमूर्ति को दिल्ली जल बोर्ड का सीईओ नियुक्त किया गया है।

दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की सीईओ गरिमा गुप्ता को समाज कल्याण विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है और उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग में सचिव और शाहजहानाबाद पुनर्विकास परिषद के एमडी (प्रबंध निदेशक) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी के. महेश दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड में उनकी जगह लेंगे। हाल में एकीकृत हुई दिल्ली नगर निगम को कई युवा अधिकारी मिले हैं। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली सरकारविनय कुमार सक्सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी