निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरे का एक गुंबद गिरा, 8-9 लोगों के फंसे होने की आशंका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 15, 2025 17:40 IST2025-08-15T17:26:11+5:302025-08-15T17:40:35+5:30

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरे का एक गुंबद गिरा, आठ से नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने जानकारी दी।

Delhi Humayun's Tomb dome collapses in Nizamuddin area, around 9 people feared trapped | निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरे का एक गुंबद गिरा, 8-9 लोगों के फंसे होने की आशंका

Dargah Sharif Patte Shah, located in the Nizamuddin area

Highlightsपुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।दरगाह शरीफ़ पट्टे शाह के एक कमरे की छत का एक हिस्सा गिर गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

नई दिल्लीः दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में स्थित ऐतिहासिक हुमायूँ के मकबरे का एक गुंबद शुक्रवार को ढह गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, इस घटना के बाद मलबे में आठ से नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है। निजामुद्दीन क्षेत्र में स्थित दरगाह शरीफ़ पट्टे शाह के एक कमरे की छत का एक हिस्सा गिर गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में शुक्रवार को हुमायूँ के मकबरे का एक गुंबद गिर गया।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा है कि कम से कम आठ से नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना तब सामने आई जब दिल्ली अग्निशमन सेवा को शाम करीब 4.30 बजे गुंबद के एक हिस्से के गिरने की सूचना मिली। दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में स्थित हुमायूं के मकबरे का एक हिस्सा शुक्रवार को ढहने से आठ से नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि शाम लगभग साढ़े चार बजे गुंबद का एक हिस्सा गिरने की सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि आठ से नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है और पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। यह स्मारक 16वीं शताब्दी के मध्य का एक मकबरा है, जिसे देखने अक्सर पर्यटक आते हैं।

Web Title: Delhi Humayun's Tomb dome collapses in Nizamuddin area, around 9 people feared trapped

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे