लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाई कोर्ट से समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को मिली राहत, 20 साल पुराने रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई कोर्ट ने सुनाई थी 4 साल की सजा

By सुमित राय | Updated: July 30, 2020 16:54 IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने 2000-01 के कथित रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार के मामले में समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को राहत दी है और निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसमता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को 2000-01 के कथित रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार के मामले में सजा पर दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत दी है।निचली अदालत ने जया जेटली समेत तीन लोगों को 4 साल की जेल के अलावा 1 लाख रुपये जुर्माना लगाई थी।

समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को 2000-01 के कथित रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार के मामले में सजा पर दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत दी है। हाई कोर्ट ने निचली अदालत की सजा पर रोक लगा दी है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश वीरेंद्र भट्ट ने जया जेटली और 2 अन्य लोगों को 4 साल की जेल के अलावा 1 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई थी। हालांकि इसके बाद जया जेटली ने हाई कोर्ट में अपील दायल की, जहां से राहत मिली।

कोर्ट ने 2000-01 के कथित रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार करने के मामले में जया जेटली के अलावा पूर्व पार्टी सहयोगी गोपाल पचेरवाल, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस. पी. मुरगई को चार साल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा कोर्ट ने तीनों दोषियों पर 1 लाख का जुर्माना भी लगाया है और आज (गुरुवार) शाम 5 बजे तक अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।

बंद कमरे में हुई थी अदालत की कार्रवाई

विशेष सीबीआई न्यायाधीश वीरेंद्र भट्ट ने जया जेटली के पूर्व पार्टी सहयोगी गोपाल पचेरवाल, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस. पी. मुरगई को भी चार साल कैद की सजा सुनाई थी। मुरगई के वकील विक्रम पंवार ने यह जानकारी दी। वकील ने बताया कि अदालत की कार्रवाई बंद कमरे में हुई। तीनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

थर्मल इमेजर्स खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप

तीनों को हाथ से चलाए जाने वाले ‘थर्मल इमेजर्स’ की कथित खरीद के मामले भ्रष्टाचार तथा आपराधिक साजिश रचने का दोषी पाया गया था। समाचार पोर्टल ‘तहलका’ द्वारा किए स्टिंग ‘ऑपरेशन वेस्टेंड’ के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा था।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं