लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा पर विवादों के बीच राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लगे ''गोली मारो'' के नारे, 6 हिरासत में, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 29, 2020 15:20 IST

दिल्ली (उत्तर-पूर्वी दिल्ली) में हुई हिंसा में अबतक 42 लोगों की मौत हो गई है। 148 प्राथमिकी दर्ज की गई और 630 लोगों को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने इस बात की पुष्टी की है कि नारेबाजी की गई है। दिल्ली (उत्तर-पूर्वी दिल्ली) में हुई हिंसा का विवादों के बीच ये नारेबाजी की गई।

दिल्ली हिंसा के विवादों के बीच राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ''गोली मारो'' के नारे लगाए गए हैं। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग समूह में दिख रहे हैं। जिसमें से सफेद टी-शर्ट और नारंगी रंग की टोपी पहने हुए शख्स को नारा लगाते सुना जा सकता है। मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक,  दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने इस बात की पुष्टी की है कि नारा येलो लाइन के हब वाले मेट्रो स्टेशन राजीव चौक पर विवादित नारा लगाया है। नारा आज (29 फरवरी) सुबह लगभग 10:52 बजे लगाया है। नारेबाजी की आवाज सुनते ही मेट्रो कर्मचारियों और स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़कर आगे की के लिए दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस को सौंप दिया है। दिल्ली मेट्रो परिसर में किसी भी तरह के प्रदर्शन पर प्रतिबंध है। 

दिल्ली (उत्तर-पूर्वी दिल्ली) में हुई हिंसा में अबतक 42 लोगों की मौत हो गई है। 148 प्राथमिकी दर्ज की गई और 630 लोगों को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है। हिंसा प्रभावित इलाकों पर फारेंसिक टीम को भेजकर सबूत इक्टठा किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि पिछले तीन दिनों से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। हिंसा में  250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनके कारण मुख्य रूप से जो क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, उनमें जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल हैं। 28 और 29 को सीबीआई बोर्ड की परीक्षाएं रद्द की गई है। दिल्ली में हिंसा 23 फरवरी की शाम से भड़की है। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रोजाफराबाद हिंसावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील