लाइव न्यूज़ :

सरकार के इस फैसले से बदल जाएगा ऑफिसों के खुलने-बंद होने का समय

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:54 IST

अधिकतर सरकारी कार्यालयों के खुलने का समय सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे के बीच है। बैठक के बाद उपराज्यपाल बैजल ने कहा कि उन्होंने और मुख्यमंत्री ने दिल्ली में प्रदूषण और भीड़-भाड़ कम करने के कदमों पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देइस संबंध में एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि योजना के तौर-तरीकों पर जल्द ही काम किया जाएगा।यह सर्दी में प्रदूषण कम करने के लिए अस्थायी कदम हो सकता है।

दिल्ली सरकार भीड़ कम करने और वायु प्रदूषण से निपटने कि लिए दफ्तरों के खुलने-बंद होने के समय में फेरबदल पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक के बाद ट्वीट कर इसकी घोषणा की।केजरीवाल ने ट्वीट किया, "आदरणीय उपराज्यपाल श्री अनिल बैजल जी से मुलाकात की और उन्हें सम-विषम समेत वायु प्रदूषण कम करने के लिए उठाए जाने वाले योजनाबद्ध कदमों से अवगत कराया। उन्होंने हमें अपना समर्थन देने का आश्वासन देते हुए दफ्तरों के खुलने और बंद होने के समय में फेरबदल का सुझाव दिया। सरकार निश्चित तौर पर इसे क्रियान्वित करेगी।"इस संबंध में एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि योजना के तौर-तरीकों पर जल्द ही काम किया जाएगा और यह सर्दी में प्रदूषण कम करने के लिए अस्थायी कदम हो सकता है। शहर में दिल्ली सरकार के लगभग एक लाख कर्मचारी हैं।अधिकतर सरकारी कार्यालयों के खुलने का समय सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे के बीच है। बैठक के बाद बैजल ने कहा कि उन्होंने और मुख्यमंत्री ने दिल्ली में प्रदूषण और भीड़-भाड़ कम करने के कदमों पर चर्चा की। बैजल ने ट्वीट किया, "वायु प्रदूषण और भीड़भाड़ कम करने के लिए दफ्तरों के खुलने/बंद होने के समय में बदलाव समेत अन्य उपाय तलाशने के लिए अनुरोध किया गया।"अधिकारी ने कहा कि दफ्तरों के खुलने और बंद होने के समय अलग-अलग सकता है, लेकिन काम के घंटे प्रतिदिन आठ ही रहने चाहिए। इस महीने के शुरू में केजरीवाल ने 4 से 15 नवबंर के बीच शहर में सम-विषम योजना लागू करने की घोषणा की थी।

टॅग्स :दिल्लीस्मोगअरविन्द केजरीवालअनिल बैजल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील