लाइव न्यूज़ :

'दिल्ली सरकार घर पर सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करेगी, अस्पतालों में 6,800 बिस्तर बढाएगी'

By भाषा | Updated: August 28, 2021 16:16 IST

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार घर पर ही सेवाओं की आपूर्ति योजना को सुदृढ़ करेगी और अपने अस्पतालों में 6,800 नए बिस्तर बढ़ाएगी। मयूर विहार फेज-एक फ्लाईओवर पर क्लोवरलीफ रैम्प, सर्विस रोड और साइकिल मार्ग का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बारापुला परियोजना अगले डेढ़ साल में पूरी हो जाएगी। केजरीवाल के अनुसार मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचआईएमएस) के लिए एक निजी कंपनी को 130 करोड़ रुपये की निविदा जारी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से लोगों को अब अस्पतालों में लंबी क़तारों में नहीं लगना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि घर पर सेवाओं की आपूर्ति योजना को मजबूती प्रदान करने के लिए निविदा जारी कर सरकार दो 'वेंडर' काम पर रखेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मौजूदा समय में 10,000 बिस्तर हैं। अगले छह महीने में इनमें 70 फ़ीसदी की वृद्धि कर 6,800 बिस्तर और जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 स्थिति नियंत्रण में है और सरकार इस पर करीबी निगाह रख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब