लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार आंबेडकर के जीवन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय स्तर के नाटक का आयोजन करेगी : केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 6, 2021 14:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर दिल्ली सरकार पांच जनवरी को जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में बाबा साहेब बीआर आंबेडकर के जीवन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक नाटक का मंचन करवाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए केजरीवाल ने कहा कि नाटक में अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने-माने कलाकार अभिनय करेंगे। उन्होंने कहा कि नाटक के 50 शो होंगे और लोगों को उनमें नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा।

केजरीवाल ने कहा, “यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि बाबासाहेब आंबेडकर सबसे अधिक शिक्षित भारतीय थे। उन्होंने 65 विषयों में स्नातकोत्तर किया और डॉक्टरेट की दो उपाधि प्राप्त की। वह नौ भाषाएं जानते थे और 50,000 पुस्तकों का एक निजी पुस्तकालय रखते थे।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह देश के हर गरीब बच्चे को शिक्षित करने के आंबेडकर के सपने को पूरा करेंगे।

भारत के पहले कानून मंत्री और देश के संविधान के निर्माता, आंबेडकर ने सामाजिक सुधारों और समाज के सबसे उपेक्षित तबकों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किया। 1956 में उनका निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत