लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने 30 विभागों की 450 सेवाओं और कागजी कामकाज को सुव्यवस्थित किया: अधिकारी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 17:53 IST

Open in App

दिल्ली सरकार ने शासन में प्रमुख सुधार करते हुए लगभग 30 विभागों की 450 सेवाओं और कागजी कामकाज को सुव्यवस्थित किया है। इसका मकसद राष्ट्रीय राजधानी में जीवन जीने और कारोबार सुगमता को बढ़ावा देना है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस साल के आरंभ में व्यापार और आम नागरिकों से जुड़ी 596 सेवाओं की प्रक्रिया को आसान, युक्तिसंगत और डिजिटल बनाने के लिये एक कवायद शुरू की गई थी ताकि समय और लागत को कम किया जा सके। साथ ही जीवन जीने और कारोबार में सुगमता को बढ़ावा दिया जा सके। डीएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक और परियोजना के नोडल अधिकारी विवेक पांडे ने कहा, ''इन 596 सेवाओं और कागजी कामकाज में से, 450 को 15 अगस्त तक सरलीकरण और डिजिटलीकरण के माध्यम से सुव्यवस्थित किया जा चुका है।'' उन्होंने कहा कि इनमें से 210 सेवाएं सीधे नागरिक सेवाओं जैसे संपत्ति उत्परिवर्तन, जन्म प्रमाण पत्र, विभिन्न परिवहन विभाग सेवाओं, स्कूल पंजीकरण, व्यापार लाइसेंस आदि से संबंधित थीं। शेष 123 सेवाओं में से 110 श्रम विभाग से संबंधित थीं। अधिकारियों ने कहा कि इनमें से 95 सेवाओं को नयी श्रम संहिता में शामिल किया जाना था और विभिन्न विभागों की कुल 28 सेवाओं को युक्तिसंगत बनाया जाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Labour Codes: विकास में नई जान फूंकेंगे नए श्रम कानून

भारतआज से देश में नए लेबर कोड हुए लागू, 40 करोड़ श्रमिकों को हेल्थ, सैलरी, जॉब सिक्योरिटी समेत कई चीजों का फायदा

कारोबारसिक लीव के दौरान आप अस्वस्थ हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए कंपनियां नियुक्त कर रही हैं जासूसों को

कारोबारसप्ताह में 90 घंटे काम को लेकर कार्य-जीवन संतुलन पर चल रही बहस पर क्या कहती है नियम-पुस्तिका?

भारतब्लॉग: बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी अभी भी बड़ी चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई