लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने डीटीटीई संस्थानों के सभी कर्मचारियों को टीका लगवाने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 22:37 IST

Open in App

दिल्ली सरकार ने प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीटीई) के तहत आने वाले विभिन्न संस्थानों में कार्यरत सभी कर्मचारियों को कोविड-19 का टीका लगवाने का आदेश दिया है, क्योंकि महामारी के खिलाफ लड़ाई के दौरान उन्होंने अग्रिम पंक्ति में रहकर योगदान दिया है। डीटीटीई ने टीकाकरण केन्द्रों की एक सूची जारी की है जहां सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी टीका लगवा सकेंगे। आदेश के अनुसार, कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में कोरोना योद्धा के रूप में डीटीटीई के सभी कर्मचारियों ने अग्रिम मोर्चा पर काम किया है। उसमें कहा गया है कि शिक्षण समुदाय की सुरक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिहाज से डीटीटीई के तहत आने वाले सभी शिक्षण/गैर-शिक्षण कर्मचारियों का तत्काल टीकाकरण कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब