लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायू प्रदूषण रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर लगाया प्रतिबंध

By रुस्तम राणा | Updated: December 30, 2022 18:43 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार, "दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता को बिगड़ने से रोकने के लिए निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।"

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण विरोधी योजना के चरण 3 को लागू किया हैग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान के चरण 3 के तहत लगाए गए हैं निर्माण कार्य में प्रतिबंधबैठक में, समिति ने क्षेत्र की वायु गुणवत्ता और मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान की भी समीक्षा की

नई दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्य और तोड़फोड़ से संबंधित गतिविधियों पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को केजरीवाल सरकार ने दोबारा यह फैसला लिया है। इससे पहले 22 नवंबर से यह रोक हट गई थी।

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी में सर्दियों के बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से यह जानकारी दी गई है कि "दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता को बिगड़ने से रोकने के लिए निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।"

समाचार एजेंसी ने बताया कि बिगड़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर, केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण विरोधी योजना के चरण 3 को लागू किया है। ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान के चरण 3 के तहत लगाए गए प्रतिबंध हवा की गुणवत्ता को बिगड़ने से रोकने के लिए निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हैं।

जीआरएपी पर उप-समिति ने शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक में कहा कि शांत हवाओं और स्थिर वायुमंडलीय स्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के गंभीर श्रेणी में आने की संभावना है। पैनल ने दिल्ली-एनसीआर में अधिकारियों को प्रदूषण विरोधी योजना के चरण 3 के तहत तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया।

जीआरएपी के अनुसार, यदि वायु गुणवत्ता सूचकांक के गंभीर श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है, तो चरण III के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां कम से कम तीन दिन पहले शुरू की जानी चाहिए। स्टेज 3 के तहत प्रतिबंधों में दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गैर-जरूरी निर्माण और विध्वंस पर प्रतिबंध, सभी स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों को बंद करना शामिल है।

बैठक में, समिति ने क्षेत्र की वायु गुणवत्ता और मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान की भी समीक्षा की। प्रतिबंध उन औद्योगिक कार्यों पर भी लगे हैं जो ईंधन पर नहीं चल रहे हैं। पैनल के अनुसार, राज्य सरकारें पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा सकती हैं। 

विशेष रूप से, पिछले सप्ताह के शुरू में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'रीयल-टाइम सोर्स अपोर्शनमेंट प्रोजेक्ट' की प्रगति की समीक्षा की थी और कहा था कि वास्तविक समय के आधार पर वायु प्रदूषण के स्रोतों की पहचान अब राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हो गई है।

टॅग्स :दिल्लीवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील