लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने नैनी झील में नौका विहार फिर से शुरू करने की दी अनुमति

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:58 IST

Open in App

दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग ने उत्तरी दिल्ली में स्थित नैनी झील में नौका विहार फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। यह करीब चार महीने से बंद थी।नैनी झील उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के तहत मॉडल टाउन में स्थित है। यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां लोग नौका विहार के लिए आते हैं।पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘झील में नौका विहार इस साल 14 अगस्त को बहाल की गयी। हाल में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों को हटाने के बाद नौका विहार सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया गया।’’उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बागवानी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान झील में नौका विहार बंद कर दिया गया। संक्रमण के मामले कम हो गए और विभिन्न पार्कों में मनोरंजन गतिविधियों भी शुरू हो गयी है इसलिए पर्यटकों ने झील में नौका विहार फिर से शुरू करने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्लीवासियों की बढ़ी मुसीबत! आज से अगले 18 घंटों तक इन इलाकों में वॉटर सप्लाई बंद; जानें वजह

भारतदिल्ली: जहांगीरपुरी में बुलडोजर अभियान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बृंदा करात, कहा- यथा स्थिति के आदेश के बाद भी जारी रहा तोड़-फोड़

भारतदिल्ली: सीजेआई की सख्ती के बाद जहांगीरपुरी में रुका बुलडोजर अभियान, बृंदा करात ने शांति बनाए रखने की अपील की

भारतदिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जहांगीरपुरी में जारी बुलडोजर अभियान, मेयर बोले- अभी नहीं मिला आदेश

भारतजहांगीरपुरी दंगा: बुलडोजर अभियान के खिलाफ हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई, एएसजी से कहा- तैयारी से आएं, कोई समय नहीं देंगे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?