लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास फर्नीचर मार्केट में लगी आग पर पाया काबू, मेट्रो संचालन हुआ शुरू

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 21, 2019 10:50 IST

शुक्रवार (21 जून) सुबह कालिंदी कुज मेट्रो स्टेशन के पास फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार (21 जून) सुबह कालिंदी कुज मेट्रो स्टेशन के पास फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तरफी मच गई और आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं और दमकलकर्मियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग का कहना है कि फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए गए। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। वहीं, जहां भी आग पहुंच वहा सारा फर्नीचर राख हो गया। बताया जा रहा है कि फर्नीचर मार्केट में आग की वजह से भारी नुकसान हुआ है।      कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास शाहीन बाग में एक फर्नीचर मार्केट में लगी आग के चलते दिल्ली मेट्रो की सेवाएं कालिंदी कुंज और बॉटनिकल गार्डन के बीच अस्थायी रूप से रोक दी गई थीं, जिसके बाद दोबार मेट्रो संचालन शुरू हो गया है। इस बीच यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें बीते दिन उत्तर पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा में 10 मंजिला रिहायसी इमारत में आग लग गई थी। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी थी। दमकल अधिकारियों ने बताया था कि करीब 100 निवासियों को सुरक्षित निकाला गया था और इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। यह हादसा बुधवार में रात में हुआ था। 

मुख्य दमकल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया था कि धुंए के कारण कुछ निवासियों ने हल्की दम घुटने की शिकायत की थी, लेकिन चिकित्सकीय उपचार की आवश्यकता महसूस नहीं हुई। पांचवीं मंजिल के एक अपार्टमेंट में रात को करीब एक बजे आग लगी थी और अन्य मंजिलों में फैल गयी थी। आग को बुझाने में 15 दमकल की गाड़ियों को तकरीबन तीन घंटे लगे थे। 

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनादिल्लीभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा