लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में रेस्त्रां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: April 10, 2021 01:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक मशहूर रेस्त्रां एवं पब के खिलाफ कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, हेड कांस्टेबल पवन और कांस्टेबल राकेश चार अप्रैल को कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में गश्त पर थे, जब दोनों पुलिसकर्मियों ने रात करीब 10 बजे 'माइ बार हेडक्वार्टर्स' रेस्त्रां में प्रवेश किया तो उन्हें बार में भारी संख्या में ग्राहक दिखे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अधिकतर ग्राहकों ने मास्क नहीं पहना हुआ था और वे सामाजिक दूरी के नियमों का पालन भी नहीं कर रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) ईश सिंघल ने कहा कि कोविड-19 दिशा-निर्देशों के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में रेस्त्रां के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत