लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया के खिलाफ चार्जशीट पर 10 मई को सुनवाई, राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को दो दिन के भीतर सभी सबूत जमा करने को कहा

By अनिल शर्मा | Updated: May 6, 2023 16:38 IST

ईडी ने मामले में सिसोदिया को ‘मुख्य षड्यंत्रकारी’ बताया है संघीय जांच एजेंसी ने इस मामले में अभी तक सिसोदिया एवं 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है और उसका कहना है कि जांच अभी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने ईडी को 8 मई तक CD/DVD/पेन ड्राइव में सप्लीमेंट्री चार्जशीट की सॉफ्ट कॉपी फाइल करने के लिए कहा हैप्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में सिसोदिया को नौ मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था।

नई दिल्लीः  दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर 10 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

कोर्ट ने ईडी को 8 मई तक CD/DVD/पेन ड्राइव में सप्लीमेंट्री चार्जशीट की सॉफ्ट कॉपी फाइल करने के लिए भी कहा है। वहीं ईडी के लिए विशेष लोक अभियोजक ने न्यायालय से कहा कि  जांच में पाया गया है कि मनीष सिसोदिया के द्वारा आबाकारी मंत्री रहते हुए अब तक करीब 622 करोड रुपये अपराध की आय (Proceeds of Crime) का पता चला है।

गौरतलब है कि ईडी ने गुरुवार (4 मई) को दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ तीसरा पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था। यह पहली बार था जब ईडी ने मामले में अपनी चार्जशीट में सिसोदिया का नाम लिया था। इससे पहले सिर्फ सीबीआई ने अपने पूरक आरोपपत्र में मनीष सिसोदिया का नाम लिया था।

 एजेंसी ने इस मामले में सिसोदिया को ‘मुख्य षड्यंत्रकारी’ बताया है संघीय जांच एजेंसी ने इस मामले में अभी तक सिसोदिया एवं 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है और उसका कहना है कि जांच अभी जारी है।

प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में सिसोदिया को नौ मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। सिसोदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया (51) को सबसे पहले केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था जो आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले की समानांतर जांच कर रही है।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह