लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: 'अन्ना के आंदोलन की आत्मा को छल केजरीवाल ने शुरू की राजनीति, अब है दिल्ली की नंबर वन झूठी सरकार'  

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 30, 2020 18:04 IST

Delhi Elections: अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से जो शरणार्थी आए हैं उनको नागरिकता देने का काम किया। ये लोग विरोध कर रहे हैं, कह रहे हैं कि मोदी पाकिस्तानियों को नागरिकता क्यों दे रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रचार जोरों पर है। अमित शाह ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस को निशाने पर लिया। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रचार जोरों पर है। इस बीच गुरुवार (30 जनवरी) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस को निशाने पर लिया। 

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में पांच साल से AAP पार्टी की सरकार चल रही है। सरकारों के बीच ये प्रतिस्पर्धा होती है कि कौन हर घर में बिजली, पानी, गैस पहुंचाएगा, लेकिन केजरीवाल सरकार का नंबर 1 सिर्फ एक जगह आता है। अगर कहीं झूठ बोलने की प्रतियोगिता हो, तो केजरीवाल सरकार नंबर 1 पर होगी। 

उन्होंने कहा कि अन्ना के आंदोलन की आत्मा को छलते हुए केजरीवाल ने राजनीति शुरू की और दिल्ली की जनता ने इन्हें अपनी पलकों पर बिठाकर मुख्यमंत्री बना दिया। उस समय इन्होने कहा था कि हम 1 हजार स्कूल बनाएंगे, आपके यहां एक भी स्कूल बना क्या? 50 कॉलेज बनाएंगे, एक भी बना क्या?

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि यूरोप जैसी सड़के बना देंगे। मैं अभी आया तो कई जगह तो यह पता नहीं चलता कि गड्ढों से सड़क है या सड़क में गड्ढे, केजरीवाल ने वादा किया था कि स्वच्छ पीने का पानी देंगे। अभी-अभी सर्वे में सामने आया है कि 21 शहरों में सबसे गंदा पानी दिल्ली की जनता को मिल रहा है। केजरीवाल ने चुनाव से पहले कहा था कि सत्ता में आए तो सरकारी बंगला, सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे, लेकिन शपथ लेने के बाद सबसे पहली फाइल सरकारी गाड़ी, सरकारी बंगला लेने पर साइन किया।

अमित शाह ने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से जो शरणार्थी आए हैं उनको नागरिकता देने का काम किया। ये लोग विरोध कर रहे हैं, कह रहे हैं कि मोदी पाकिस्तानियों को नागरिकता क्यों दे रहे हैं, अरे केजरीवाल जी जिनके घर, जमीन छीन ली गई, जिनके परिवार की महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई, ये हमारे भाई-बहन हैं। इनका हिंदुस्तान पर हमारे जितना अधिकार है।' 

उन्होंने दिल्ली चुनाव की वोटिंग का जिक्र करते हुए कहा कि 8 तारीख को आपको तय करना है कि दिल्ली में किसकी सरकार बनानी है। एक ओर मोदी हैं जो सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकवादियों का सफाया करते हैं। दूसरी ओर वो लोग हैं जो शाहीन बाग का समर्थन कर रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित