लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections 2025: आप प्रत्याशी के नामांकन से पहले सांसद राघव चड्ढा ने किया भव्य रोड शो, AAP के झंडों और नारों से गूंजा शाहदरा विधानसभा क्षेत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2025 19:45 IST

राघव चड्ढा ने कहा, "यह सिर्फ एक रोड शो नहीं है, यह जनता की जीत का उत्सव है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। जितेंद्र सिंह शंटी जी शाहदरा के हर नागरिक की आवाज बनेंगे और यहाँ के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देशाहदरा विधानसभा क्षेत्र में AAP सांसद राघव चड्ढा ने किया भव्य रोड शोAAP प्रत्याशी जितेंद्र सिंह शंटी ने दाखिल किया नामांकनराघव चड्ढा ने कहा, "मुकाबला AAP और BJP के बीच, कांग्रेस का कोई वजूद नहीं

नई दिल्ली:  आज शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और सांसद राघव चड्ढा ने भव्य रोड शो किया और और जनता को संबोधित किया। इस मौके पर AAP के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह शंटी ने अपना नामांकन दाखिल किया। रोड शो के दौरान सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पार्टी के प्रति जबरदस्त समर्थन दिखाया।

राघव चड्ढा ने रोड शो के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा, "आज का दिन शाहदरा के लिए ऐतिहासिक है। हमारे प्रत्याशी जितेंद्र सिंह शंटी जी ने नामांकन दाखिल किया है और यहां उमड़ा जनसैलाब यह साबित करता है कि शाहदरा की जनता एक बार फिर अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में AAP सरकार को चुनने के लिए तैयार है।"

सैकड़ों की संख्या में जुटे स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक बना दिया। हर गली और चौराहे पर पार्टी समर्थकों का जोश देखने लायक था। रोड शो में "आप की सरकार, केजरीवाल" के नारों से गूंज पूरे शाहदरा में सुनाई दी। 

रोड शो नहीं, बल्कि जनता की जीत का उत्सव

राघव चड्ढा ने कहा, "यह सिर्फ एक रोड शो नहीं है, यह जनता की जीत का उत्सव है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। जितेंद्र सिंह शंटी जी शाहदरा के हर नागरिक की आवाज बनेंगे और यहाँ के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "यह चुनाव जनता का चुनाव है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली ने विकास के नए आयाम छुए हैं। जितेंद्र सिंह शंटी जी शाहदरा के हर नागरिक की आवाज बनेंगे। हम सभी मिलकर दिल्ली को और बेहतर बनाएंगे।"

उन्होंने आगे यह भी कहा कि AAP सरकार ने जिस तरह जनता की समस्याओं को हल किया है, वह इसे दूसरी सरकारों से अलग बनाता है। उन्होंने आगे कहा कि AAP का हर प्रत्याशी जनता की आवाज है। आम आदमी पार्टी का उद्देश्य दिल्ली के हर नागरिक को विकास, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं देना है।  

चुनाव आप औऱ भाजपा के बीच

राघव चड्ढा के मुताबिक, "चुनाव में मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है, कांग्रेस इस चुनाव में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग को उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो खुलेआम पैसे औऱ गोल्ड आदि बांट रहे हैं। उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की जरूरतों पर जोर दिया।   

रोड शो के दौरान शाहदरा की सड़कों पर AAP के झंडों के साथ जोश और उत्साह का माहौल था। लोग "आप की सरकार, केजरीवाल" के नारे लगाते हुए पूरे रोड शो में शामिल हुए। जगह-जगह फूलों की बारिश से रोड शो का स्वागत किया गया। स्थानीय निवासियों ने खुलकर AAP के प्रति अपना समर्थन जताया।  

लोगों ने की AAP सरकार की नीतियों और योजनाओं की तारीफ

रोड शो के दौरान जनता ने AAP सरकार की नीतियों और योजनाओं की तारीफ की। स्थानीय लोगों ने बताया कि AAP सरकार की सब्सिडी योजना से उनके बिजली और पानी के बिलों में भारी कमी आई है। यह राहत आम लोगों के जीवन को बेहतर बना रही है। वहीं, सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों में हुए सुधारों को जनता ने बड़े उत्साह के साथ सराहा। रोड शो में आईं महिलाओं ने महिला सम्मान योजना और फ्री बस यात्रा की तारीफ करते हुए कहा कि ये योजनाएं महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बना रही हैं।  

AAP के इस भव्य रोड शो ने शाहदरा में चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपनी एकजुटता से यह दिखा दिया कि आम आदमी पार्टी इस बार भी जनता का भरोसा जीतने के लिए तैयार है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025राघव चड्ढाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत