लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः अमित शाह ने केजरीवाल को जमकर कोसा, कहा- झूठ बोलने में नंबर वन, मोदी ने किया देशभर में बदलाव लाने का काम 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 26, 2020 19:56 IST

अमित शाह ने केजरीवाल को लेकर कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 15 लाख सीसीटीवी लगाएंगे। उन्होंने कुछ ही जगह सीसीटीवी लगाए हैं, और उसे दिखाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केजरीवाल जी आपने 15 लाख सीसीटीवी लगाने की बात कही थी, इसमें से आप डेढ़ लाख सीसीटीवी ही दिखा दीजिए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जमकर पसीना बहा रही है।अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी के रोहतास नगर में एक जनसभा को संबोधित किया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जमकर पसीना बहा रही है। इसी सिलसिले में रविवार देर शाम पूर्व पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी के रोहतास नगर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि देशभर में अलग-अलग सर्वे होते हैं, कोई सरकार शुद्ध पीने के पानी में नंबर एक होती है। कोई सरकार सड़क-बिजली में नंबर एक होती है। ये सारे नंबरों में केजरीवाल सरकार का कोई नंबर नहीं आता। मगर एक जगह में उनका नंबर एक आता है और वो है झूठ बोलना। दिल्ली की जनता से कहने आया हूं कि पांच साल तक झूठे वादे करने वाली ये केजरीवाल सरकार भले अपने वादे याद न करे, मगर उनके झूठे वादे मैं याद दिलाने आया हूं।

शाह ने केजरीवाल को लेकर कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 15 लाख सीसीटीवी लगाएंगे। उन्होंने कुछ ही जगह सीसीटीवी लगाए हैं, और उसे दिखाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केजरीवाल जी आपने 15 लाख सीसीटीवी लगाने की बात कही थी, इसमें से आप डेढ़ लाख सीसीटीवी ही दिखा दीजिए। उन्होंने चुनाव से पहले कहा था कि सत्ता में आए तो सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन शपथ लेने के बाद पहले सरकारी बंगला लिया। इन्होंने कहा था कि सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे, लेकिन 5 साल सरकारी गाड़ी में घूमे।

अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देशभर में बदलाव लाने का काम किया है। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है, दिल्ली में मेट्रो का जाल बिछाया है, फ्लाई ऑवर बनाए और एक्सप्रेसवे बनाने का काम किया। लेकिन, केजरीवाल सरकार, केंद्र सरकार की योजनाओं पर काम नहीं कर रही है। केजरीवाल ने कहा था कि जहां झुग्गी है वहां मकान देंगे, मगर एक भी जगह झुग्गी का पुनर्वसन करने का काम नहीं कर पाएं। अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने को कहा था, मगर वो तो नहीं कर पाएं। मोदी ने एक ही झटके में 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि मोदी जी CAA लेकर आएं, तो राहुल बाबा, केजरीवाल एंड कंपनी इसका विरोध कर रही हैं। इन लोगों ने दिल्ली में दंगे कराएं, लोगों को उकसाया, भड़काया, गुमराह किया, बसें जला दीं, लोगों की गाड़ियां जला दीं। ये लोग फिर से आएं तो दिल्ली सुरक्षित नहीं रह सकती है।    

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विधान सभा चुनाव २०२०अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम