लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के हनुमान चालीसा पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हनुमान जी से आज के “लंकेश्वर” भी भयभीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 12:21 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा के विवादित ट्वीट के संबंध पुलिस ने शुक्रवार (24 जनवरी) को एफआईआर दर्ज की थी। मालूम हो कि सोमवार को दिल्ली के अरविंद केजरीवाल एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में खुद को बजरंग बली का सबसे बड़ा भक्त बताते हुए हनुमान चालीसा सुना दी।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा ने एक बार फिर विवादित टिपण्णी की है।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बोलो महाबली श्री हनुमान की जय!

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के हनुमान चालीसा पढ़ने के मामले में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा  के ट्वीट के बाद अब भाजपा नेता व पूर्व मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हनुमान जी से आज के “लंकेश्वर” भी भयभीत होते है। बोलो महाबली श्री हनुमान की जय!

बता दें कि मंगलवार को कपिल मिश्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल और एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला है।

कपिल मिश्रा ने लिखा 'केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे हैं, अभी तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेगा, ये हमारी एकता की ताकत हैं। ऐसे ही एक रहना हैं। इकट्ठा रहना हैं। एक होकर वोट करना हैं। हम सबकी एकता से "20% वाली वोट बैंक" की गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी।'

इससे पहले सोमवार को भी मिश्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का नया नाम मुस्लिम लीग होना चाहिये। उन्होंने कहा था 'आप को अपना नाम बदल लेना चाहिए अब उनका नाम मुस्लिम लीग हो जाना चाहिए, वो वही राजनीति कर रहे हैं जो मुस्लिम लीग करती थी। कल उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को सभा करने पर बैन हो जाना चाहिए। योगी जी के बोलने से कौन डरेगा। ये केवल 20%मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति कर रहें।'

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा के विवादित ट्वीट के संबंध पुलिस ने शुक्रवार (24 जनवरी) को एफआईआर दर्ज की थी। मालूम हो कि सोमवार को दिल्ली के अरविंद केजरीवाल एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में खुद को बजरंग बली का सबसे बड़ा भक्त बताते हुए हनुमान चालीसा सुना दी। दरअसल खुद को बड़ा हनुमान भक्त बताने पर एंकर ने उनसे हनुमान चालीस सुनाने को कह था, जिस केजरीवाल ने मान लिया और उसकी कुछ लाइनें गाकर सुनाईं।

मिश्रा ने अपने विवादित ट्वीट में दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले चुनाव को भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले जैसा बताया था। ट्विटर ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद विवादित ट्वीट को हटा दिया है । इससे पहले, दिन में चुनाव आयोग ने ट्विटर से उचित कदम उठाने को कहा क्योंकि विवादित ट्वीट से सांप्रदायिक भावनाएं भड़क सकती हैं। चुनाव आयोग ने ट्विटर को कार्रवाई के बारे में भी बताने को कहा था ।

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी