लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद को नौ फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के डी सिंह को नौ फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

सिंह को 14 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 14 दिन की हिरासत में भेजा गया था जिसकी मियाद पूरी होने पर उन्हें विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल के सामने पेश किया गया।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक एनके मत्ता ने अदालत से पूर्व सांसद को न्यायिक हिरासत में भेजने की गुजारिश करते हुए कहा कि जांच अब भी चल रही है और उन्हें छोड़ा नहीं जा सकता है।

सिंह को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय एजेंसी ने पीएमएलए से संबंधित दो मामलों के सिलसिले में सितंबर 2019 में सिंह और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों पर छापे मारे थे।

सिंह अलकैमिस्ट समूह के अध्यक्ष होते थे। बताया जाता है कि 2012 में जब उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था तब उन्हें एमेरिटस का अध्यक्ष बनना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो