लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की अदालत ने वरिष्ठ अधिकारी की मंजूरी के बावजूद आरोपपत्र दाखिल नहीं करने पर लिय संज्ञान

By भाषा | Updated: February 18, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मंजूरी मिलने के बावजूद भी जांच अधिकारी (आईओ) के आरोपपत्र दाखिल नहीं करने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए दिल्ली की एक अदालत ने पिछले तीन साल में इस तरह के आरोपपत्रों की स्थिति की जानकारी देने को कहा है।

अदालत ने कहा कि इससे निश्चित तौर पर दबा कर रखी गई फाइलें सामने आएंगी और कई जांच अधिकारी बेनकाब हो जाएंगे।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अरविंद बंसल ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी की मंजूरी मिलने के बावजूद भी आरोपपत्र दाखिल नहीं करना पदसोपान व्यवस्था और सेवा के अनुशासन की अनदेखी करने के समान है।

अदालत ने कहा कि जांच समय पर पूरी हो जाने के बावजूद भी आरोपपत्र दाखिल नहीं करना आम आदमी का न्याय व्यवस्था में विश्वास को कम कर देता है।

अदालत ने कहा कि आईओ को वरिष्ठ अधिकारी द्वारा भेजे गये आरोपपत्र को अदालत में दाखिल करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित होनी चाहिए और उसे इसका सख्ती से अनुपालन करने को कहा जाना चाहिए।

अदालत ने कहा कि यह समय सीमा संबद्ध सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) द्वारा आरोपपत्र भेजे जाने की तारीख से 30 दिनों से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अदालत ने संबद्ध एसीपी को पिछले तीन साल (2018-20) में उनके द्वारा आईओ को भेजे गये आरोपपत्रों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया और संबद्ध आईओ से इसे दाखिल करने की स्थिति रिपोर्ट मंगाई है।

अदालत ने संबद्ध एसीपी को पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) के मार्गदर्शन के तहत एक तंत्र भी बनाने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'