दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, जानें क्या खुला रहेगा और क्या होगा बंद

By विनीत कुमार | Published: April 19, 2021 12:38 PM2021-04-19T12:38:47+5:302021-04-19T13:01:18+5:30

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल अनिल बैजल से मीटिंग के बाद इस संबंध में घोषणा की।

Delhi Coronavirus lockdown imposed from 10 pm 19 april to 26 April know all detail | दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, जानें क्या खुला रहेगा और क्या होगा बंद

Coronavirus: दिल्ली में 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन

Highlightsअरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 19 अप्रैल रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा कीअरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी चीजों पर रोक नहीं लगाई जाएगीशादियां भी केवल 50 मेहमानों की मौजूदगी में कराई जा सकेगी, इसके लिए पास लेने की जरूरत पड़ेगी

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में सोमवार रात 10 बजे से लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन आज रात 10 बजे से अगले सोमवार (26 अप्रैल) को सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था पर काफी दबाव है और इसलिए अगले कुछ दिनों के लिए  कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में एक बार फिर 23500 के करीब कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि रोज 25 हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण दर बढ़ गई है और ऐसे ही हालात रहे तो व्यवस्था चरमरा जाएगी। इसलिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।

दिल्ली में लॉकडाउन में क्या खुला होगा

- दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।
- फूड सर्विस, मेडिकल सर्विस आदि पहले की तरह जारी रहेंगे।
- शादियां भी केवल 50 मेहमानों की मौजूदगी में कराई जा सकती है।
- शादियों के लिए अलग से पास जारी किए जाएंगे।
- इस बारे में विस्तृत जानकारी कुछ देर में जारी की जाएगी।

दिल्ली में लॉकडाउन में इन्हें मिलेगी छूट

- दिल्ली सरकार के अनुसार गर्भवती महिलाओं और उनके अटेंडेंट को मेडिकल चेक-अप आदि के लिए आने जाने की अनुमति होगी। 
- इसके लिए इन्हें आईडीकार्ड और डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन दिखाना होगा।
- साथ ही वैक्सीन लेने के लिए जा रहे लोगों को भी आईडी कार्ड दिखाने पर छूट दी जएगी।
- डॉक्टरों और अन्य जरूरी सेवाओं में लगे लोग आईडी कार्ड पर आना-जाना कर सकते हैं।

दिल्ली में क्या रहेगा लॉकडाउन के दौरान बंद

- दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान तमाम दूसरी दुकाने, मॉल, सिनेमा हॉल आदि बंद रहेंगे।
- ऑडिटोरियम, तमाम सार्वजनिक आयोजन भी बंद रहेंगे।
- जिम, स्पा भी बंद रखे जाएंगे। बाजार नहीं लगेंगे।

अरविंद केजरीवाल की प्रवासी मजदूरों से अपील

अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से भी अपील की कि वे दिल्ली छोड़कर न जाएं। उन्होंने कहा कि ये बस 6 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। उन्होंने कहा, 'आप दिल्ली छोड़कर नहीं जाएं। मैं हाथ जोड़कर आपसे अपील करता हूं। मुझे उम्मीद है कि हमे इस लॉकडाउन को और बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।'

अरविंद केजरीवाल ने साथ ही भरोसा दिलाया कि अगले 6 दिनों में अस्पताल में बेड्स की और व्यवस्था कर ली जाएगी। केजरीवाल ने मदद के लिए केंद्र सरकार को भी शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय का इस्तेमाल सरकार ऑक्सीजन, दवा आदि के इंतजाम में करेगी।

Web Title: Delhi Coronavirus lockdown imposed from 10 pm 19 april to 26 April know all detail

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे