लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अनिल चौधरी बोले- केजरीवाल भाजपा की तारीफ करते रहे, उन्हें अपनी गलती का एहसास होना चाहिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2023 11:57 IST

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तारीफ करने की अपनी गलती का एहसास करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे या नहीं इस पर कांग्रेस आलाकमान फैसला लेगा।उन्होंने कहा कि जब तमाम विपक्षी पार्टियां साथ थीं तो वह भाजपा की तारीफ करते रहे।चौधरी ने कहा कि उन्हें अपनी गलती का एहसास होना चाहिए।

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तारीफ करने की अपनी गलती का एहसास करना चाहिए। उनकी टिप्पणी केजरीवाल द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन की मांग के मद्देनजर आई है।

एएनआई से अनिल चौधरी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे या नहीं इस पर कांग्रेस आलाकमान फैसला लेगा। जब तमाम विपक्षी पार्टियां साथ थीं तो वह भाजपा की तारीफ करते रहे। उन्हें अपनी गलती का एहसास होना चाहिए।" केजरीवाल ने 23 मई को दिल्ली में नौकरशाहों के तबादलों और नियुक्तियों पर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों से समर्थन मांगने के लिए देशव्यापी दौरे की शुरुआत की।

अब तक केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उनके डिप्टी तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। वह अध्यादेश के खिलाफ अपनी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का समर्थन लेने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से भी मुलाकात करेंगे।

केजरीवाल ने यह भी बताया कि वह राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालBharatiya Janata Partyकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित