दिल्ली: राजनगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते से जाने को कहा गया

By भाषा | Published: August 17, 2021 05:25 PM2021-08-17T17:25:12+5:302021-08-17T17:25:12+5:30

Delhi: Commuters asked to take alternate routes due to repair work on Rajnagar flyover | दिल्ली: राजनगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते से जाने को कहा गया

दिल्ली: राजनगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते से जाने को कहा गया

दिल्ली पुलिस ने रिंग रोड पर राजनगर फ्लाईओवर पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण यातायात डाइवर्जन को लेकर मंगलवार को एक परामर्श जारी किया और यात्रियों से वैकल्पिक रास्ते से जाने को कहा। परामर्श के अनुसार, फ्लाईओवर (धौला कुआं से एम्स तक) के विस्तारित जॉइंट पर चल रहा मरम्मत कार्य मंगलवार को शुरू हुआ और अगले 20 दिन तक चलेगा। पुलिस ने कहा, “फ्लाईओवर के केवल आधे मार्ग पर यातायात चलेगा और बाकी आधे मार्ग पर काम होगा। फ्लाईओवर के नीचे सामान्य तौर पर यातायात चलेगा।” परामर्श में कहा गया कि मरम्मत कार्य के दौरान, यातायात प्रभावित होगा और रिंग रोड के इस क्षेत्र में अधिक रहेगा। यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते से जाने की सलाह दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi: Commuters asked to take alternate routes due to repair work on Rajnagar flyover

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :AIIMSएम्स