लाइव न्यूज़ :

Delhi CM Rekha Gupta Attack: सीएम गुप्ता से मिले सभी 7 सांसद, कहा-जनसुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 21, 2025 13:14 IST

Delhi CM Rekha Gupta Attack: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज हम सभी सांसद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने आए हैं...वो बिल्कुल स्वस्थ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस विषय पर पुलिस अपना काम कर रही है।मुख्यमंत्री का जनता से मिलना अनवरत जारी रहेगा।5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​और दिल्ली भाजपा सांसदों ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। कल 'जन सुनवाई' के दौरान राजेश खिमजी नामक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर हमला किया। उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज हम सभी सांसद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने आए हैं...वो बिल्कुल स्वस्थ हैं, इस विषय पर पुलिस अपना काम कर रही है। मुख्यमंत्री का जनता से मिलना अनवरत जारी रहेगा।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वास्थ्य अब ठीक है...जनसुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुलिस अपना काम कर रही है...हम जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं। सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता बिलकुल स्वस्थ हैं। इस तरह की घटना होने से उनके मनोबल पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। जनसंवाद के लिए वो जनता के बीच में फिर से नजर आएंगी।

सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिलकुल ठीक हैं। कल की घटना निंदनीय है...पूरी दिल्ली मुख्यमंत्री के साथ है। सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता निडर हैं और उनका मनोबल बना हुआ है...वो उसी आत्मीयता से लोगों से मिलती रहेंगी और दिल्ली को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए काम करती रहेंगी...आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली के सांसदों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और कहा कि वह बृहस्पतिवार या शुक्रवार से अपना कार्यक्रम फिर से शुरू करेंगी। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा गुप्ता पर हमला किए जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को पार्टी के सभी सात सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। कॉरपोरेट मामलों और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने पत्रकारों से बातचीत में घटना से पहले किसी भी सुरक्षा चूक से इनकार किया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘वह ठीक हैं। वह आज या कल से अपने निर्धारित कार्यक्रमों में फिर से शामिल होंगी। कोई सुरक्षा चूक नहीं हुई है। सुरक्षाकर्मी अपना काम पूरी कुशलता से करते हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते, हम अपने कर्मियों से भी कहते हैं कि वे लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को हमसे मिलने दें।’’ उन्होंने यह भी कहा कि जनसभाएं जारी रहेंगी।

चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गुप्ता दिल्ली के लोगों की सेवा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैंने अपने दिल्ली के सभी साथी सांसदों के साथ दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री जी पूर्णतः स्वस्थ हैं और पहले की तरह दिल्लीवासियों के कार्यों में निरंतर तत्परता से जुटी हुई हैं।’’

टॅग्स :दिल्ली सरकाररेखा गुप्तादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब