लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित हैदराबाद की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, तेलांगना सरकार को देंगे 15 करोड़

By अनुराग आनंद | Updated: October 20, 2020 13:03 IST

हैदराबाद में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों करोड़ की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के कई इलाकों में 150 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड़ की गई है।डिजास्टर रिस्पांस फोर्स लगातार जल-जमाव को साफ करने के लिए काम कर रहा है।

नई दिल्ली:दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हैदराबाद में भारी बारिश की वजह से बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि हैदराबाद में बाढ़ ने जो तबाही मचाई है, ऐसे वक्त में दिल्ली के लोग हैदराबाद के हमारे भाई-बहनों के साथ खड़े हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार राहत कार्यों के लिए तेलांगना सरकार को 15 करोड़ रुपये देगी।   

इससे पहले बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को शहर के बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को 10 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

इसके अलावा जिन लोगों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, उन्हें एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए 50 हजार रुपये की मदद का एलान किया।

मुख्यमंत्री का मानना है कि चावल और दाल जैसी आवश्यक वस्तुएं बाढ़ के चलते नष्ट हो चुकी हैं। इसलिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का वितरण मंगलवार से ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने मुख्य सचिव सोमेश कुमार को आर्थिक सहायता वितरण की निगरानी करने के लिए कहा है।

बात दें कि तेलंगाना में आसमान से बरसी आफत में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। राज्य में 50 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई थी। भारी बारिश के चलते हैदराबाद के कई क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है। जिले के रमंतापुर और अंबरपेट क्षेत्र में सड़को में जलभराव के कारण नावों द्वारा लोगों को बचाया जा रहा है और उन तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। तेलंगाना के साथ ही पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में भी आसमान से आफत बरसी है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’