लाइव न्यूज़ :

'प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में उपवास करूंगा', दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता से की ये अपील

By स्वाति सिंह | Updated: December 13, 2020 17:07 IST

किसान नेताओं ने रविवार को अपनी मांगों पर कायम रहते हुए कहा कि वे सरकार से वार्ता को तैयार हैं लेकिन पहले तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त करने पर बातचीत होगी।

Open in App
ठळक मुद्देनए कृषि कानून को किसानों के प्रदर्शन के बीच अरविंद केजरीवाल उनके समर्थन में सामने आए हैं।अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में उपवास करूंगा

नई दिल्ली: नए कृषि कानून को लेकर चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके समर्थन में सामने आए हैं। सीएम केजरीवाल ने रविवार को कहा कि मैं आप कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनता से अपील करता हूं कि वे किसानों के समर्थन में कल एक दिन का उपवास करें। मैं भी कल उपवास करूंगा।'

वहीं, केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सोमप्रकाश ने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। मंत्रियों के साथ पंजाब के भाजपा नेता भी थे।

तोमर, सोमप्रकाश और पीयूष गोयल ने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ वार्ता में सरकार का नेतृत्व किया था। एक अधिकारी ने बताया कि तोमर और सोमप्रकाश ने गृह मंत्री से मुलाकात की। यह अभी पता नहीं चल सका है कि बैठक में क्या बातचीत हुई।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के किसान केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना