लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः सीएम केजरीवाल से मिले नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव, कहा-आजादी के बाद देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है और सत्ता में बदलना जरूरी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 12, 2023 20:06 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर सरकार पर हमला किया। ईडी और सीबीआई से विपक्षी दलों को तंग किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। नीतीश कुमार आज कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की।विपक्षी दलों को एकजुट होकर सरकार को सत्ता में बदलना जरूरी है।

नई दिल्लीः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर सरकार पर हमला किया। ईडी और सीबीआई से विपक्षी दलों को तंग किया जा रहा है। 

राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "हम यथासंभव विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे।" नीतीश कुमार आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। 

दिल्ली के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से दिल्ली में मुलाकात के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आजादी के बाद यह देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है और सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर सरकार को सत्ता में बदलना जरूरी है।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ व्यापक विपक्षी एकजुटता सुनिश्चित करने के मकसद से बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ मंत्रणा की।

जिसमें यह तय किया गया कि अधिक से अधिक विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के साथ साथ देश के लिए ‘विपक्ष का दृष्टिकोण’ सामने रखा जाएगा। बैठक के बाद जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार साबित होंगे।

खड़गे के आवास पर दोपहर के भोज पर हुई इस बैठक में खड़गे, नीतीश, राहुल गांधी और तेजस्वी के अलावा जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी