लाइव न्यूज़ :

दिल्ली वालों के लिए सीएम केजरीवाल का बड़ा तोहफा, इस दिन से सरकारी सेवाओं की होगी होम डिलीवरी

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 1, 2018 13:32 IST

इसके योजना के तहत उपभोक्ता प्रत्येक सेवा के लिए 50 रुपये देकर घर पर ही विवाह, जाति, मूल निवास और आय प्रमाण पत्र के अतिरिक्त नए जल कनेक्शन और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ अन्य सेवाओं का लाभ ले सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबर:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों के लिए एक नई स्कीम लेकर आ रहे हैं। इस सेवा के तहत अब दिल्ली वालों को सरकारी कामों की होम डिलीवरी कराई जाएगी। सीएम केजरीवाल घर-घर तक सेवा पहुंचाए जाने की योजना के लागू होने की तारीख का भी ऐलान किया है। 

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार( 31 अगस्त) को कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस, विवाह प्रमाणपत्र और राशन कार्ड समेत कई तरह की सरकारी सेवाएं राजधानीवासियों को 10 सितम्बर से उनके घरों पर ही मिलेगी। सीएम केजरीवाल ने इस बात के बारे में ट्विटर पर भी यह बात बताया। 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। शासन में यह एक क्रांति है। भ्रष्टाचार के लिए एक झटका है। उन्होंने ट्वीट में यह भी बताया कि ऐसी सुपर सुविधा दुनिया में लोगों को औप कहीं नहीं दी जा रही है। इस सेवा की शुरुआत 10 सितंबर से होगी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह सेवा सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कहीं नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने इसे शासन में क्रांति बताया है। इसके साथ ही ये भी कहा कि ये भ्रष्टाचार के लिए एक बड़ा प्रहार होगा। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने इस साल की शुरूआत में सेवाओं को लोगों के घर-घर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा था और उपराज्यपाल अनिल बैजल पर इसे रोके जाने का आरोप लगाया था।  

बता दें कि इसके योजना के तहत उपभोक्ता प्रत्येक सेवा के लिए 50 रुपये देकर घर पर ही विवाह, जाति, मूल निवास और आय प्रमाण पत्र के अतिरिक्त नए जल कनेक्शन और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ अन्य सेवाओं का लाभ ले सकता है। यह सेवा उपभोक्ता की सुविधानुसार सुबह के नौ बजे से रात के नौ बजे तक दी जाएगी। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब