लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पॉक्सो मामले कल्याण समितियों नहीं सौंपने पर बाल अधिकार आयोज नाराज, पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

By विशाल कुमार | Updated: October 17, 2021 12:01 IST

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर एसएचओ सभी पॉक्सो मामलों को बाल कल्याण समितियों के संज्ञान में लाएं.

Open in App
ठळक मुद्देडीसीपीसीआर ने कहा कि पुलिस कानून के प्रावधानों से अनजान है.पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार पॉक्सो मामले सीडब्ल्यूसी के संज्ञान लाने की आवश्यकता.

नई दिल्ली:दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर एसएचओ सभी पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा) मामलों को बाल कल्याण समितियों (सीडब्ल्यूसी) के संज्ञान में लाएं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आयोग ने कहा कि यह पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार करने की आवश्यकता है. क्योंकि यदि पुलिस को उचित आशंका है कि अपराधी उसी घर में रहता है जिसमें बच्चा रहता है या बच्चा किसी संस्था में है या बिना किसी माता-पिता या संस्थागत समर्थन के है तो अधिनियम में सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किए गए बच्चे के लिए भी प्रावधान है.

डीसीपीसीआर के अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने कहा कि स्थानीय पुलिस ऐसा नहीं कर रही है क्योंकि या तो वह कानून के प्रावधानों से अनजान है या उसे कोई मतलब ही नहीं है.

पत्र में कहा गया है कि बाल कल्याण समिति को मामले की रिपोर्ट न करने का मतलब उस बच्चे के पुनर्वास का कोई उपाय नहीं किया गया है, जिसे यौन हिंसा के आघात से गुजरना पड़ता है. यह कदम पॉक्सो पीड़ितों और उनके परिवारों को हुए आघात से उबरने में काफी मददगार साबित होगा.

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्लीchildपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया