लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा खत, दिल्ली-हरियाणा जल विवाद पर लगाई गुहार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2018 13:47 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पुराने तेवर में लौटते नजर आ रहे हैं। दिल्ली-हरियाणा जल विवाद को लेकर केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखा है।

Open in App

नई दिल्ली,18 मई: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पुराने तेवर में लौटते नजर आ रहे हैं। दिल्ली-हरियाणा जल विवाद को लेकर केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। दिल्ली के सीएम ने खत लिखकर पीएम मोदी को  हरियाणा से उतना ही पानी सप्लाई करने की बात कही जितना वह पिछले 23 साल से करता आ रहा है। 

पुराने तेवर में लौटे अरविंद केजरीवाल, उप-राज्यपाल आवास के बाहर बैठे धरने पर

इस विषय पर इससे पहले अरविंद केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को भी पत्र लिख चुके हैं। उपराज्यपाल को खत में केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा से दिल्ली के हक का पानी दिलवाने का अनुरोध किया था। उन्होंने उपराज्यपाल से इसके लिए हरियाणा सरकार से बातचीत करने का आग्रह किया है। 

उन्होंने कहा था कि उपराज्यपाल अपने कार्यालय का उपयोग कर हरियाणा सरकार से बातचीत कर दिल्ली के लिए पर्याप्त पानी भेजने का आग्रह करें। दरअसल दिल्ली में बीते कई दिनों से पानी की किल्लत है। ऐसे में केजरीवाल ने पत्र में कहा है कि दिल्ली को 1133 क्यूसेक पानी वर्ष 1996 से ही मिल रहा है। हांलाकि इस पूरे प्रकरण ने  हरियाणा सरकार ने इसका खंडन किया है। 

मानहानि केसः कुमार विश्वास ने हाईकोर्ट में कहा- जो केजरीवाल ने कहा, वही मैंने दोहराया

सुप्रीम कोर्ट ने आज की स्थिति को 21 मई तक बहाल रखने को कहा है और दिल्ली सरकार को अपर यमुना नदी बोर्ड को याचिका देने को कहा है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में 21 मई के बाद जलापूर्ति बाधित कर दी गई तो पानी को लेकर हाहाकार मचेगा और दिल्ली में जल की आपूर्ति कम हो जाएगी। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर