प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली में दोबारा लागू होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला, जानें सीएम केजरीवाल का 7 प्वाइंट एक्शन प्लान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 13, 2019 12:19 PM2019-09-13T12:19:40+5:302019-09-13T12:30:12+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण से बचने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि 4 से 15 नवंबर तक शहर में दोबारा ऑड-ईवन लागू किया जाएगा।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal: Odd-Even vehicle scheme to be implemented from 4th to 15th November, 2019. | प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली में दोबारा लागू होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला, जानें सीएम केजरीवाल का 7 प्वाइंट एक्शन प्लान

प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली में दोबारा लागू होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला, जानें सीएम केजरीवाल का 7 प्वाइंट एक्शन प्लान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि 4 से 15 नवंबर तक शहर में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से पटाखे नहीं जलाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली ट्री चैलेंज के तहत पेड़ लगाने के लिए जनता की भागीदारी सुनिश्चित होगी। दिल्ली के लोगों के लिए सरकार मास्क भी उपलब्ध कराएगी। दिल्ली में पर्यावरण मार्शल की नियुक्ति होगी। दिल्ली में इलेेक्ट्रिक व्हिकल पर सरकार जोर देगी।

दिल्ली में 4, 6, 8, 10,12 और 14 नवंबर को ईवन नंबर वाली गाड़ियां चलेंगी, जबकि 5, 7, 9, 11, 13 और 15 नंवबर को ऑड नंबर वाली गाड़ियां दिल्ली में चलेंगी।

प्रदूषण दूर करने के लिए केजरीवाल का 7 प्वाइंट एक्शन प्लान

1. पॉल्युशन फ्री दिवाली
2. ऑड-इवेन पॉलिसी
3. पॉल्युशन मॉस्क
4. कॉन्सट्रक्शन, डंपिंग कचरा और लोकल बर्निंग पर रोक
5. हॉटस्पॉट एक्शन प्लान
6. डस्ट पल्युशन कंट्रोल
7. दिल्ली ट्री चैलेंज

English summary :
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal has made several big announcements to avoid pollution. He said that odd vehicle scheme will implement again in the city from November 4 to 15.


Web Title: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal: Odd-Even vehicle scheme to be implemented from 4th to 15th November, 2019.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे