लाइव न्यूज़ :

Sanjay Singh Press Conference:' बीजेपी ने किया शराब घोटाला', प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप सांसद संजय सिंह ने किया खुलासा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 5, 2024 11:31 IST

Sanjay Singh Press Conference: दिल्ली की कथित शराब घोटाला में छह महीने तक तिहाड़ जेल में रहे आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बाहर आते ही बीजेपी पर जोरदार हमला कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद बीजेपी पर बरसे संजय सिंह आप कार्यालय में संजय सिंह ने छह महीने बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस संजय ने कहा की शराब घोटाला बीजेपी ने किया

Sanjay Singh Press Conference:दिल्ली की कथित शराब घोटाला में छह महीने तक तिहाड़ जेल में रहे आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बाहर आते ही बीजेपी पर जोरदार हमला कर दिया है। उन्होंने दिल्ली स्थित आप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि शराब घोटाला दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने किया है। एक व्यक्ति हैं, मगुंटा रेड्डी, जिन्होंने 3 बयान दिए, उनके बेटे राघव मगुंटा ने 7 बयान दिए।

16 सितंबर को, जब उनसे पहली बार ईडी ने पूछा तो उन्होंने सच बताते हुए कहा कि उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई थी। लेकिन चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन के मामले में। लेकिन उसके बाद उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया और 5 महीने जेल में रखने के बाद उनके पिता ने अपना बयान बदल दिया। 10 फरवरी से 16 जुलाई तक राघव मगुंटा के सात बयान लिए गए।

सात में से छह बयानों में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं कहा, लेकिन 16 जुलाई को सातवें बयान में वे अपना रुख बदल लेते हैं और साजिश का हिस्सा बन जाते हैं। और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देते हैं, 5 महीने की प्रताड़ना के बाद उन्होंने अपना बयान बदल दिया और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़े हो गए। 

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि संजय सिंह को बीते दिनों पहले ही राउज एवेन्यू कोर्ट से बेल मिली है। सभी प्रक्रिया करने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल से छोड़ा गया। हालांकि, बेल मिलने के दौरान उनके सामने कुछ शर्त भी रखी गई। उन्हें पार्सपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया। उन्हें कहा गया कि वह अपना फोन नंबर दें। उनसे कहा गया कि वह जहां भी जाएंगे अपना फोन नंबर ऑन रखेंगे।

साथ ही उनसे कहा गया था कि जिस केस में वह अंदर जेल में बंद थे, उससे संबंधित मीडिया में बयानबाजी नहीं करेंगे। मालूम हो कि जेल से छूटने के दौरान संजय ने कहा कि था कि अभी जश्न मनाने का समय नहीं है हमें जंग के लिए तैयार होना होगा। 

टॅग्स :संजय सिंहAam Aadmi Partyदिल्लीसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 8537923 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’