लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की

By विशाल कुमार | Updated: October 21, 2021 14:30 IST

दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने मामले में हत्या का मामला दर्ज किया था लेकिन तीन सालों की विस्तृत जांच के बाद इसमें हत्या का कोई एंगल नहीं मिला और इसे आत्महत्या का मामला करार दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बीते 11 जून को अदालत में अपनी क्लोजर रिपोर्ट सौंप दी.साल 2018 में दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोग मृत पाए गए थे.

नई दिल्ली: साल 2018 में दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में तीन साल बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है और आत्महत्या का मामला करार दिया है.

दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने मामले में हत्या का मामला दर्ज किया था लेकिन तीन सालों की विस्तृत जांच के बाद इसमें हत्या का कोई एंगल नहीं मिला और इसे आत्महत्या का मामला करार दिया.

पुलिस ने बीते 11 जून को अदालत में अपनी क्लोजर रिपोर्ट सौंप दी. अदालत इस मामले पर नवंबर में सुनवाई करेगी.

बता दें कि, 1 जुलाई, 2018 को पुलिस ने मकान नंबर 137/5/2 से एक के बाद एक 11 शव बरामद किए थे. वहां एक डायरी भी मिली जिसमें बहुत सारे सुराग छिपे थे.

क्या था मामला?

घर की सबसे बुजुर्ग सदस्‍य, 77 साल की नारायणी देवी का शव एक कमरे में बिस्‍तर पर पड़ा हुआ था. बाकी सारे शव आंगन में लटके मिले थे. देवी के अलावा मृतकों में उनके बेटे भवनेश चुंडावत और ललित चुंडावत, बेटी प्रतिभा, भवनेश की बीवी सविता और उनके बच्‍चे नीतू, मोनू और ध्रुव, ललित की पत्‍नी टीना और बेटा शिवम तथा प्रतिभा की बेटी प्रियंका शामिल थे.

डायरी से पता चला था कि ललित को यकीन था कि 2007 में गुजर चुके उसके पिता उससे बात करते हैं. डायरी में विस्‍तार से बताया गया था कि किस तरह खुद को फांसी लगानी है.

किस आधार पर आत्महत्या करार दिया?

परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोंस की फोरेंसिक रिपोर्ट इस साल आई थी जिसमें पता चला था कि परिवार के सदस्यों ने आखिरी बार खुद फोन का इस्तेमाल किया था.

डायरी की हैंडराइटिंग से भी पता चला कि उसे परिवार के सदस्यों ने ही लिखा था और विसरा रिपोर्ट में उन्हें जहर दिए जाने के सबूत नहीं मिले.

मनोवैज्ञानिक शव परीक्षण से पता चला कि वे मरना नहीं चाहते थे बल्कि उन्हें विश्वास था कि इस प्रक्रिया के बाद वे दोबारा सामान्य जीवन जीने लगेंगे. वहीं, सीसीटीवी फुटेज में भी किसी के घर अंदर जाने या बाहर जाने के संकेत नहीं मिले.

टॅग्स :बुराड़ी कांडदिल्लीदिल्ली पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप