लाइव न्यूज़ :

पटना से दिल्ली जा रहे विमान में लगी आग, बैठे थे 185 यात्री, पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया

By विनीत कुमार | Updated: June 19, 2022 13:32 IST

पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट के यात्री विमान में आग लगने की जानकारी सामने आने के बाद उसे पटना में सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में 185 यात्री सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देपटना एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली जाने वाले विमान में लगी आग।विमान में 185 यात्री सवार थे, उड़ान के कुछ देर बाद ही स्थानीय लोगों ने विमान में आग देखा।डीजीसीए के अनुसार उड़ान के समय किसी पक्षी के विमान से टकराने की वजह से इंजन में लगी आग।

पटना: बिहार की राजधानी पटना से दिल्ली जा रहे एक विमान में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, उड़ान के कुछ देर बाद ही विमान में आग लगने की बात सामने आई। इसके बाद आननफानन में प्लेन को वापस पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। इसमें 185 यात्री बैठे थे। विमान स्पाइसजेट कंपनी की थी।

घटना के बारे में पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया, 'स्थानीय लोगों ने विमान में आग देखा। इसके बाद उन्होंने जिला और हवाईअड्डे के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद दिल्ली जाने वाली उड़ान पटना हवाई अड्डे पर लौट आई। सभी 185 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। तकनीकी खराबी इस घटना की वजह है। इंजीनियरिंग टीम  आगे की जांच कर रही है।'

चिड़िया के टकराने से लगी आग: डीजीसीए

विमान में आग लगने के कारणों के बारे में जांच जारी है। इस बीच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा है कि उड़ान के समय किसी पक्षी के विमान से टकराने की वजह से ऐसा हुआ। उड़ान के ठीक बाद नीचे जमीन से कुछ लोगों ने विमान के बाएं इंजन से आग की लपटों को उठते देखा।

इसके बाद मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। डीजीसीए सूत्रों के अनुसार आग लगने के बाद पायलट ने क्षतिग्रस्त इंजन को बंद किया और फिर पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

ये विमान पटना से 12 बजतक 10 मिनट पर उड़ा था। टेक ऑफ के कुछ ही मिनट के बाद इस विमान के एक इंजन में आग लग गई। आग की लपटों को नीचे से लोगों ने देखा। बताया जा रहा है कि पटना के फुलवारी शरीफ के लोगों ने अपने घरों से विमान के एक पंखे से आग को निकलते देखा।

टॅग्स :स्पाइसजेटपटनाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण