लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मोदी सरकार आज सदन में पेश करेगी यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल! BJP ने सभी सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

By अनुराग आनंद | Updated: February 11, 2020 08:29 IST

BJP ने एक व्हिप जारी करके अपने सभी सांसदों को मंगलवार को अपने-अपने सदनों में उपस्थित रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही पार्टी ने सभी सांसदों को नरेंद्र मोदी सरकार के एजेंडे को मजबूती से समर्थन करने की बात भी कही है। बजट सत्र के अंतिम दिन केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चाओं का जवाब देने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर लोग यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल के सदन में पेश होने की बात करने लगे हैं।बजट सत्र के अंतिम दिन केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट पर लोकसभा-राज्यसभा में सवालों का जवाब देगी।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही पार्टी ने सभी सांसदों को सरकार के पक्ष को मजबूती से समर्थन देने के लिए कहा है। पार्टी के इस ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें जारी हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल की बात करने लगे हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि जनसंख्या पर सरकार कोई बिल आज सदन में प्रस्तुत कर सकती है। 

भाजपा ने जारी किया व्हिप-भाजपा ने एक व्हिप जारी करके अपने सभी सांसदों को मंगलवार को अपने-अपने सदनों में उपस्थित रहने के लिए कहा है। बजट सत्र के अंतिम दिन केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चाओं का जवाब देने की उम्मीद है। सीतारमण के पहले लोकसभा और उसके बाद राज्यसभा में बोलने की उम्मीद है। एक फरवरी को पेश हुए केंद्रीय बजट पर पिछले कुछ दिन से संसद में चर्चा चल रही है। विपक्षी सदस्यों ने जहां सरकार पर आर्थिक सुस्ती और बेरोजगारी के ''रिकॉर्ड स्तर'' को लेकर हमला बोला है, वहीं सत्तापक्ष के सदस्यों ने बजट में विभिन्न पहलों के लिए केंद्र की प्रशंसा की है।

सरकार ले सकती है अहम फैसला इस बार बजट खत्म होने से पहले सरकार संसद में मनी बिल पेश कर सकती है। टैक्स से जुड़ा हुआ विवाद से संवाद बिल संसद में पास करवाया जाएगा, इसको लेकर भी व्हिप जारी किया जा सकता है। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल सदन में ला सकती है। यही नहीं जनसंख्या को लेकर जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला की प्राचीर से अपनी बात कह चुके हैं। इससे पता चलता है कि जनसंख्या को लेकर भी सरकार सदन में बिल पेश कर सकती है। इस बिल के अलावा जो चर्चा सोशल मीडिया पर सबसे तेज है कि दिल्ली के बॉर्डर में कुछ बदलाव किया जा सकता है। जिसमें बॉर्डर के इलाके का उत्तर प्रदेश में विलय, दिल्ली को लद्दाख की तरह केंद्रशासित बनाना जहां कोई विधानसभा ना हो।

इससे पहले भी सरकार ले चुकी है फैसलाआपको बता दें कि इससे पहले भी भाजपा सरकार ने अपने सांसदों को व्हिप जारी करके नया बिल सदन में कई बार पेश किया है। कई बार तो महज कुछ घंटे की बिल पर चर्चा के बाद उसे दोनों सदन में पास करा देती है। देश ने देखा है कि किस तरह संविधान की अनुच्छेद 370 की बात हो या फिर तीन तालाक की बात हो। इन सभी बिल को भाजपा ने सदन में अचानक पेश किया है और कुछ घंटें की चर्चा के बाद बिल को पास कराने के बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के पश्चात कानून का रुप दे दिया है। ऐसे में संभव है कि बजट सत्र के आखिरी दिन भाजपा कुछ बड़ा कर सकती है। हालांकि, इसमें कोई दो राय नहीं कि जब तक इस बात की पुष्टि सरकार या भाजपा की तरफ से नहीं हो जाए अटकलों को सच मानना सही नहीं होगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीसंसदनिर्मला सीतारमणबजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट