लाइव न्यूज़ :

दिवाली के मौके पर दिल्ली में इस बार भी पटाखों पर बैन, ऑनलाइन बिक्री पर एक जनवरी तक रोक

By विनीत कुमार | Updated: September 7, 2022 11:28 IST

दिल्ली सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी दिवाली पर पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगा दी है। पटाखों की ऑनलाइन बिक्री भी 1 जनवरी, 2023 तक राजधानी में नहीं की जा सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पटाखों पर बैन का ऐलान किया।दिल्ली में 1 जनवरी, 2023 तक पटाखों के ऑनलाइन बिक्री पर भी रोक रहेगी।पिछले साल भी पटाखों पर बैन लगाया गया था, हालांकि इसके बावजूद राजधानी में आतिशबाजी जमकर हुई थी।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में इस बार भी दीपावली के मौके पर पटाखों की बिक्री और इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली में सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है। गोपाल राय ने एक और ट्वीट में कहा कि इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री/डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा।  

गोपाल राय ने ट्वीट किया, 'दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, तांकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।'

उन्होंने आगे कहा, 'इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री / डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, DPCC और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।'

पिछले साल भी दिल्ली सरकार ने पटाखों पर पूर्ण रोक लगा दी थी और इनकी बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ आक्रामक तरीके से प्रचार अभियान शुरू किया था। हालांकि इसके बावजूद राजधानी के कई इलाकों में पटाखे जलाए गए थे।

टॅग्स :दिल्ली समाचारदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी