लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा में पारित हुआ खेल विश्वविद्यालय विधेयक, CM केजरीवाल ने कहा- चीन से ज्यादा पदक जीतने का है मकसद

By भाषा | Updated: December 2, 2019 19:22 IST

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले 70 साल में देश ने ओलंपिक में केवल 28 पदक जीते हैं। 2016 में हुए पिछले ओलंपिक में चीन ने 70 पदक जीते थे। उन्होंने कहा कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा में आज खेल विश्वविद्यालय विधेयक पेश किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि इसका मकसद ओलंपिक में चीन के मुकाबले ज्यादा पदक जीतना है।

दिल्ली विधानसभा में आज खेल विश्वविद्यालय विधेयक पेश किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि इसका मकसद ओलंपिक में चीन के मुकाबले ज्यादा पदक जीतना है। विधेयक ध्वनिमत से विधानसभा में पारित हो गया। विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रानीतिक नेताओं एवं नौकरशाहों के पास प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के कामकाज में उनके करने के लिए कुछ नहीं होगा और इसके प्रोफेशनल चलायेंगे। 

केजरीवाल ने कहा कि पिछले 70 साल में देश ने ओलंपिक में केवल 28 पदक जीते हैं। 2016 में हुए पिछले ओलंपिक में चीन ने 70 पदक जीते थे। उन्होंने कहा कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। 

केजरीवाल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि यह विधेयक चीन से अधिक स्वर्ण पदक जीतने के देश के युवाओं और खिलाड़ियों के सपने को वास्तविक बनाएगा। मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि यह सपना मेरे जीवनकाल में वास्तविक होगा। जबतक भारत चीन से अधिक स्वर्ण नहीं जीतता है तबतक मैं कहीं नहीं जा रहा हूं।’’ 

उन्होंने कहा कि खेल विश्वविद्यालय भारत को चीन से आगे निकलने में मदद करेगा और चीन ने खेल के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपना दबदबा बनाने में समय लिया था, उससे कम वक्त में भारत चीन को पीछे छोड़ देगा। 

उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित विश्वविद्यालय में दाखिले में दिल्ली के युवकों को प्राथमिकता दी जाएगी। पूरे देश के टैलेंटेड युवकों और खिलाड़ियों को भी इस संस्थान में अवसर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय सभी खेलों के लिए 'मक्का' साबित होगा।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब