लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस-भाजपा ने पार्टी धुरंधरों को प्रचार में उतारने का लिया फैसला

By शीलेष शर्मा | Updated: January 23, 2020 02:12 IST

कांग्रेस की तर्ज पर ही भाजपा ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है. इनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे.पी. नड्डा, राजनाथ सिंह, नितीन गडकरी, थावरचंद गहलोत, प्रकाश जावड़ेकर, हरदीप पुरी, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल, जयराम ठाकुर, शिवराज सिंह चौहान, हर्षवर्धन, हेमामालिनी, सन्नी देयोल जैसे नाम हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी कमर कस कर चुनाव जीतने की कोशिशों में जुट गई हैं.इन पार्टियों ने अपने-अपने दिग्गजों को प्रचार अभियान में उतारने का फैसला किया है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी कमर कस कर चुनाव जीतने की कोशिशों में जुट गई हैं. इन पार्टियों ने अपने-अपने दिग्गजों को प्रचार अभियान में उतारने का फैसला किया है. कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों के नाम चुनाव आयोग को सौंपे हैं जो पार्टी के लिए प्रचार करेंगे. इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, कमलनाथ, भूपेश बघेल, वी. नारायणसामी, मीरा कुमार, कपिल सिब्बल, राजबब्बर, शशि थरुर, हरीश रावत, शत्रुघ्न सिन्हा, नवजोत सिंह सिद्धू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, कीर्ति आजाद, शर्मिष्ठा मुखर्जी, फिल्म अभिनेत्री खुशबू जैसे नाम शामिल है.

कांग्रेस की तर्ज पर ही भाजपा ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है. इनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे.पी. नड्डा, राजनाथ सिंह, नितीन गडकरी, थावरचंद गहलोत, प्रकाश जावड़ेकर, हरदीप पुरी, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल, जयराम ठाकुर, शिवराज सिंह चौहान, हर्षवर्धन, हेमामालिनी, सन्नी देयोल जैसे नाम हैं.

आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार की पूरी कमान अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के हाथों में सौंपी है हालांकि अभी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी नहीं की गयी है लेकिन माना जा रहा है कि 'आप' का पूरा प्रचार अभियान  इन दोनों नेताओं के इर्द-गिर्द घूमेगा.

आम आदमी पार्टी जहां अपनी सरकार के कामकाज पर जोर देकर प्रचार करेगी जिसमें फ्री बिजली, फ्री पानी जैसे मुद्दों को तरजीह दी जाएगी, वहीं कांग्रेस केंद्र और राज्य में सत्ता से बाहर होने के कारण शीला दीक्षित के कार्यकाल में हुई उपलब्धियों को गिनाएगी, साथ ही छत्तीसगढ़ सहित दूसरे कांग्रेस शसित राज्यों को भी प्रमुखता से मतदाताओं के सामने रखेगी.

भाजपा का पूरा चुनाव प्रचार अभियान नरेंद्र मोदी के इर्द-गिर्द घूमेगा. धारा 370, राममंदिर, आयुष्मान भारत, जैसे मुद्दों को भाजपा प्रचार अभियान का हिस्सा बनाएगी. गौरतलब है कि दिल्ली में 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है जिसके परिणाम 11 फरवरी को घोषित होंगे.

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब